दिल्ली सीवेज प्लांट घोटाला: सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत पर ACB अड़ी
देश
एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने पूर्व दिल्ली मंत्री सत्येंद्र जैन, पूर्व दिल्ली जल बोर्ड के CEO उदित प्रकाश राय और 3 अन्य आरोपियों के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी है। यह कदम दिल्ली के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने से जुड़े ठेकों में बड़े स्तर पर हुई गड़बड़ी, टेंडर की शर्तों में फेरबदल और आपराधिक साजिश से जुड़ी शिकायत के बाद उठाया गया है।
जैन के वकीलों का दावा- गिरफ्तारी गलत
कोर्ट में वकीलों ने कहा कि उनकी गिरफ्तारियां जायज नहीं हैं। जैन के वकील ने इस दौरान बताया कि जब से FIR दर्ज हुई है, तब से आरोपी से नाम मात्र का संपर्क किया गया है।
उनकी तरफ से जल्द ही जमानत के लिए अर्जी दाखिल करने की तैयारी भी चल रही है। वहीं, दूसरी ओर, ACB पूर्व कॉन्ट्रेक्चुअल सलाहकार अंकित श्रीवास्तव की पुलिस कस्टडी की मांग कर रही है। इस मामले में कानूनी दांवपेच अभी जारी हैं।