अभिजीत दिपके ने चुनाव आयोग को बताया 'भारत का दुश्मन'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके भारत के चुनाव आयोग पर कथित अंदरूनी ड्रामे को लेकर निशाना साध रहे है। एक खबर के मुताबिक, जब यह बात सामने आई कि 2 चुनाव आयुक्तों को वोटर लिस्ट में हुए एक बड़े बदलाव की ठीक से जानकारी नहीं दी गई थी, तब दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'ज्ञानेश कुमार चुनाव नहीं करा रहे, बल्कि उन्हें 'स्क्रिप्ट' कर रहे हैं।' इतना ही नहीं, उन्होंने ज्ञानेश कुमार को 'भारत का दुश्मन' भी कह डाला।
वोटर लिस्ट से 12 करोड़ से ज्यादा नाम हटाए गए
यह पूरा मामला इसलिए गरमा गया है क्योंकि खबरों के मुताबिक, 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मसौदा वोटर लिस्ट से 12 करोड़ से भी ज्यादा नाम हटा दिए गए हं। यह कुल वोटरों का करीब 12.4 प्रतिशत है।
दिपके का कहना है कि इन नामों को हटाने से करीबी चुनावी नतीजों पर बड़ा असर पड़ सकता है। वहीं, चुनाव आयोग का दावा है कि उनके सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे। आयोग ने साफ किया कि 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' समेत सभी बड़े निर्णयों पर तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति थी। इस पूरी बहस ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि भारत की चुनाव प्रक्रिया कितनी पारदर्शी और निष्पक्ष है।