Loading...
मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली हवाई अड्डे पर रोके जाने का दावा, 50,000 रुपये का चालान काटा
AAP ने दावा किया कि भगवंत मान को दिल्ली हवाई अड्डे पर 3 घंटे तक रोका गया

मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली हवाई अड्डे पर रोके जाने का दावा, 50,000 रुपये का चालान काटा

लेखन आबिद खान
Oct 21, 2026
09:44 am

क्या है खबर?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली हवाई अड्डे पर 3 घंटे तक रोका गया। AAP ने बताया कि मान फ्रांस से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें हवाई अड्डे पर रोका गया और उनका 50,000 रुपये का चालान भी काटा गया। AAP ने केंद्र सरकार पर जानबूझकर मुख्यमंत्री मान को अपमानित करने और पंजाब की प्रगति में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है।

आरोप

AAP बोली- सामान के बहाने मान को रोके रखा

पंजाब में AAP के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि मान को इस बहाने हवाई अड्डे पर इंतजार कराया गया कि उसका सामान अभी आ रहा है और उसकी जांच की जा रही है।

पन्नू ने कहा, "जब मान पेरिस से लौटकर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो उन्हें जानबूझकर 3 घंटे तक हिरासत में रखा गया। बहाने बनाए गए कि 'आपका सामान अभी आ रहा है' और 'आपके सामान की अभी भी जांच चल रही है'।"

दबाव

AAP बोली- अधिकारी भारी दबाव में थे

पन्नू ने आगे कहा, "3 घंटे बाद जब मान को जाने की अनुमति दी गई और वह अपना सामान वाहन में रखने के बाद जाने ही वाला था, तो अधिकारी उसके पीछे दौड़ते हुए आए और कहा कि वे 'ऊपर से भारी दबाव' में थे। क्या कभी किसी राज्य के मुख्यमंत्री को इस तरह हवाई अड्डे पर 3 घंटे तक हिरासत में रखा गया है? क्या कभी किसी मुख्यमंत्री को 50,000 रुपये का चालान जारी कर अपमानित किया गया है?"

ADVERTISEMENT