25 अक्टूबर से बंद होगा मुंबई हवाई अड्डे का टर्मिनल 1, आपकी यात्रा पर क्या असर?
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 25 अक्टूबर से बंद हो जाएगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के आदेश पर यहां एक बड़ा री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है, जो लगभग 2029-2030 तक चलेगा।
टर्मिनल 1 से उड़ान भरने वाली एयरलाइंस को या तो नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शिफ्ट होना पड़ेगा या फिर उन्हें कुछ समय के लिए अपनी उड़ानें रोकनी होंगी।
टर्मिनल 2 पर शिफ्ट हो सकती हैं कुछ घरेलू उड़ानें
असल री-बिल्डिंग का काम जनवरी 2027 में शुरू होगा। तब तक नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह से चालू हो चुका होगा।
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने भरोसा दिलाया है कि इस बदलाव के बाद एयरलाइंस को अपने उड़ानों के स्लॉट नहीं गंवाने पड़ेंगे।
इस दौरान, कुछ घरेलू उड़ानें टर्मिनल 2 पर शिफ्ट हो सकती हैं, वहीं कुछ इंटरनेशनल रूट्स नवी मुंबई से चलेंगे। अकासा एयर ने तो इस बदलाव के तहत अपनी कुछ उड़ानों को शिफ्ट करना शुरू भी कर दिया है।