मुजफ्फरपुर में महिला से बर्बरता, वायरल वीडियो के बाद 2 गिरफ्तार
देश
बिहार के मुजफ्फरपुर में बाजार जा रही एक महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इस घटना का वीडियो बन गया और इसे ऑनलाइन शेयर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस दूसरे लोगों की पहचान में जुटी
वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस अब वीडियो में दिख रहे बाकी लोगों की पहचान करने में जुटी है।