दिल्ली में कुर्सी छूने पर नाबालिग ने दूसरे किशोर को मारी गोली, AIIMS में कराया गया भर्ती
देश
दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक 17 साल के लड़के को गोली मार दी गई। वो अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में बैठा था, तभी किसी बात पर जाेरदार बहस छिड़ गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है। झगड़ा तब शुरू हुआ, जब किसी ने पीड़ित की कुर्सी छू दी थी। थोड़ी देर बाद आरोपी फिर लौटा और उसने पीड़ित को गोली मार दी। गोली मारने के बाद वो तुरंत मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने नाबालिग आरोपी को ढूंढकर बरामद की पिस्तौल
पीड़ित का इलाज अभी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने दक्षिण-पूर्व दिल्ली में आरोपी के घर से उसे पकड़ लिया है। उसके पास से एक ऑटोमैटिक पिस्तौल भी बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।