10 दिन से लापता 6 साल की मासूम का नहीं लगा सुराग, पुलिस के लिए बनी पहेली
देश
तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के ऑलंपुंडी गांव की छह साल की एक बच्ची 12 अक्टूबर की सुबह से लापता है। पुलिस ने उसकी तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ रखा है। 7 खास टीमें बनाई गई हैं जो जंगल और तालाब जैसे इलाकों की खाक छान रही हैं। CCTV फुटेज खंगाली जा रही है और लगभग 600 मोबाइल फोन नंबरों पर भी नजर रखी जा रही है, लेकिन बच्ची का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
मंत्री एन आनंद ने भरोसा दिलाया
पुलिस इस मामले की जांच पूरी तेजी से कर रही है। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और गांववालों से पूछताछ हो रही है, ताकि कोई सुराग हाथ लगे। जल संसाधन विभाग के मंत्री एन आनंद ने बच्ची के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।