बुलेट ट्रेन की उड़ान को पंख: साबरमती पर 480 मीटर के पुल का काम पूरा
देश
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को एक बड़ी रफ्तार मिली है। साबरमती नदी पर इसका 480 मीटर लंबा और 36 मीटर ऊंचा विशाल पुल अब पूरा हो गया है। यह अहम ढांचा साबरमती और अहमदाबाद स्टेशनों के बीच बना है। यह व्यस्त अहमदाबाद-दिल्ली रेल लाइन के ठीक बगल में मौजूद है।
76 मीटर लंबे स्पैन से नदी तल पर खंभों की जरूरत कम हुई
इंजीनियरों ने 76 मीटर तक के लंबे स्पैन का इस्तेमाल किया, ताकि नदी तल पर खंभों की संख्या कम हो सके। इसके अलग-अलग हिस्सों को साइट पर ही बनाया गया, ताकि क्वालिटी सबसे अच्छी रहे। गुजरात में कुल 21 नदी पुल बनने हैं, जिनमें से 18 पुल पहले ही पूरे हो चुके हैं। इस कदम से मुंबई-अहमदाबाद प्रोजेक्ट अब हकीकत के और करीब आ गया है।