केरलम पर अरब सागर का खतरा, IMD ने 7 जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट
देश
केरलम में रहने वाले लोगों के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक अहम चेतावनी जारी की है। विभाग ने आज से राज्य के 7 जिलों के लिए भारी बारिया का येलो अलर्ट घोषित किया है। यह अलर्ट अरब सागर में बन रहे 2 कम दबाव के क्षेत्रों की वजह से दिया गया है। इन सिस्टमों के चलते कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहला सिस्टम अगले 24 घंटों के भीतर बन जाएगा, जबकि दूसरा 23 अक्टूबर तक सक्रिय हो सकता है।
तिरुवनंतपुरम से एर्नाकुलम तक अलर्ट जारी
राज्य में तिरुवनंतपुरम से लेकर एर्नाकुलम तक के सभी जिलों के लिए मंगलवार से अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही, अरब सागर में एक और कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस वजह से कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।