चेन्नई हवाई अड्डे पर मलेशियाई महिला के 'खाने' से 1.71 करोड़ रुपये का गांजा जब्त
देश
चेन्नई एयरपोर्ट पर शनिवार को कुआलालंपुर से आई एक महिला को 4,877 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने यह नशीला पदार्थ अपने खाने के पैकेट में छिपा रखा था।
कस्टम अधिकारियों को इस बारे में पहले ही गुप्त सूचना मिल चुकी थी, जिसके बाद उन्होंने सामान की सघन जांच की और गांजे की यह बड़ी खेप बरामद की। महिला को तुरंत एयरपोर्ट पर ही धर दबोचा गया।
कस्टम विभाग ने 1.71 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया
जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.71 करोड़ रुपये है। इस मामले में महिला को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
यह कोई पहला मामला नहीं है। दरअसल, कुछ ही दिन पहले बैंकॉक से आए एक अन्य यात्री को भी 1,478 ग्राम गांजे के साथ दबोचा गया था।