ग्रेटर नोएडा: फुटपाथ पर छात्रों को रौंदने वाला बेकाबू चालक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में फुटपाथ पर चल रहे एक स्थानीय यूनिवर्सिटी के 4 छात्रों को एक तेज रफ्तार ग्रे मारुति ऑल्टो ने टक्कर मार दी। हादसा होते ही चालक कार लेकर फरार हो गया। हालांकि, यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
छात्र गौरव का पैर टूटा, मनीष गिरफ्तार
इस हादसे में गौरव का पैर टूट गया, जबकि आयुष, कृष और मोहित को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए गाड़ी का पता लगाया और ड्राइवर मनीष को गिरफ्तार कर लिया। मनीष अब पुलिस हिरासत में है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। DCP ने कहा बताया, "एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि 3 अन्य को मामूली चोटें आई हैं। गाड़ी चलाने वाला एक प्रॉपर्टी डीलर के लिए काम करता है। पहली नजर में सामने आया है कि यह घटना तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से हुई है। इस मामले में आगे की जांच और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"