दिल्ली: गांधी नगर इलाके में अचानक झुकने लगी चार मंजिला इमारत, लोगों को बाहर निकाला
देश
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में एक चार मंजिला इमारत अचानक झुकने लगी, जिसके बाद वहां रहने वाले सभी लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। इस घटना ने इलाके की दूसरी भीड़भाड़ वाली इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। किसी भी बड़े हादसे को रोकने के लिए दिल्ली नगर निगम, पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं।
पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने की कार्रवाई की मांग
पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने पड़ोस के घरों के बीच बन चुकी दरारें दिखाईं और सवाल उठाया कि आखिर बिना ठीक से जांच-पड़ताल के ये ऊंचीं इमारतें कैसे बन गईं। उन्होंने असुरक्षित और अवैध ढांचों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। यह घटना कुछ दिन पहले दिल्ली में हुए एक और इमारत हादसे के बाद आई है। इसके चलते राजधानी के घनी आबादी वाले इलाकों में पुरानी और खतरनाक इमारतों पर ध्यान और बढ़ गया है।