दिल्ली में एक महिला को वॉट्सऐप पर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। खुद को IPS अधिकारी बताकर, ठगों ने महिला पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाया और उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी। डरकर और परेशानी से बचने के लिए महिला ने उनकी सारी बात मान ली और कुल 71 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
फर्जी खातों से मिली सुराग, भोपाल से पकड़े गए आरोपी
जब महिला ने शिकायत दर्ज कराई, तब साइबर क्राइम के जांचकर्ताओं ने कई फर्जी खातों (म्यूल अकाउंट्स) के जरिए उन पैसों का पता लगाया।
इसके बाद पुलिस ने भोपाल से तीन संदिग्धों - प्रियंका प्रजापति, अमन सोनी और पिंकी सोनी को गिरफ्तार किया। चोरी के पैसों में से कुछ से मोबाइल फोन खरीदे गए थे, जिन्हें अब बरामद कर लिया गया है। इस धोखाधड़ी से जुड़े बाकी लोगों की तलाश अभी भी जारी है।