वर्दी पर हाथ डालना पड़ा भारी, जिम मालिक ने महिला उप निरीक्षक से की छेड़छाड़
देश
हैदराबाद में गणेश विसर्जन का मौका था, जब एक महिला उप निरीक्षक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। आरोप है कि यह हरकत ऑक्सीजन फिटनेस क्लब चलाने वाले साकेत कुमार ने की है। दरअसल, महिला अधिकारी ने अलमसगुडा इलाके में हंगामा कर रहे कुछ लोगों को वहां से हटने को कहा था, जो नशे में बताए जा रहे थे, लेकिन साकेत कुमार ने उनकी बात मानने के बजाय उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ बदतमीजी की।
साकेत कुमार के खिलाफ BNS में मामला दर्ज
पुलिस ने साकेत कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(2) और 132 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना तब हुई जब गणेश विसर्जन जैसे बड़े त्योहार पर सुरक्षा संभालने के लिए करीब 30,000 पुलिसकर्मी तैनात थे। अफसोस की बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी इस उत्सव में 13 लोगों की जान चली गई और 26 लोग घायल हुए।