नागालैंड में मानसून का रौद्र रूप: पुल बहा, खेतों में भारी नुकसान
नागालैंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ा दी हैं। झारनापानी और मोलवॉम के बीच एक मुख्य पुल टूट गया, जिससे चूमुकेदिमा का पेरेन जिले से सीधा संपर्क टूट गया है।
पुलिस ने हल्की गाड़ियों को आसपास के गांवों से होकर गुजरने वाले वैकल्पिक रास्तों पर मोड़ दिया है, ताकि लोग आसानी से आ-जा सकें।
NH 29 पर भूस्खलन से धान के खेत दबे
फेक जिले में NH 29 पर हुए एक भारी भूस्खलन ने धान के खेतों को मिट्टी में मिला दिया। यह उस समय हुआ जब किसानों को अपने खेतों की सबसे ज्यादा जरूरत थी।
बाढ़ की वजह से फुत्सेरो-फेक सड़क भी बंद हो गई है, जिससे फेक शहर या कोहिमा तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
इस साल किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इसी वजह से नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) से हाईवे के रखरखाव का काम नागालैंड सार्वजनिक निर्माण विभाग को सौंपे जाने पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।