बेंगलुरु हवाई अड्डे के HR प्रबंधक पर महिला के सामने अश्लील हरकत का मामला दर्ज
देश
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 26 साल की एक युवती ने एक मानव संसाधन (HR) प्रबंधक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि यह घटनाएं 24 सितंबर से शुरू हुईं। प्रबंधक पर यह आरोप है कि उसने काम के दौरान महिला के सामने अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकत की, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ पीछा करने और महिला की अस्मिता को ठेस पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है।
पुलिस ने HR प्रबंधक से की पूछताछ
FIR के मुताबिक, प्रबंधक ने महिला का फोन भी छीन लिया और उसे अपनी छाती पर बना टैटू दिखाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने मामले में पहले ही आरोपी से पूछताछ कर ली है और उसका बयान दर्ज करने के बाद उसे एक नोटिस भी थमा दिया है।