त्योहारी सीजन में यात्रा का बूम: 50 प्रतिशत बढ़ी शॉर्ट ट्रिप बुकिंग, अकेले यात्री सबसे आगे
इस साल त्योहारों के मौके पर भारत में घूमने-फिरने का चलन बढ़ गया है। जोस्टल फेस्टिव ट्रैवल पल्स 2026 की रिपोर्ट बताती है कि पिछले साल के मुकाबले बुकिंग में 50 प्रतिशत का उछाल आया है।
लोग लंबी छुट्टियां मनाने की बजाय छोटी और फटाफट ट्रिप पर जा रहे हैं। हम्पी, गोकर्णा, ऋषिकेश और हिमालय जैसी जगहों पर 2 रात की यात्राएं खूब पसंद की जा रही हैं।
त्योहारों की आधी से ज्यादा बुकिंग अकेले यात्रा करने वालों की
एक-चौथाई यात्रियों ने तो त्योहारों में दोबारा यात्रा के लिए बुकिंग की है। यह दिखाता है कि बिना प्लान बनी अचानक यात्राएं अब खूब चलन में हैं। सभी बुकिंग्स में आधे से ज्यादा तो अकेले सफर करने वालों की हैं, खासकर दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के लोग अकेले घूमने का ज्यादा मन बना रहे हैं।
ज्यादातर लोग तो यात्रा पर निकलने से बस कुछ दिन पहले ही बुकिंग कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि आखिरी मिनट की योजनाएं बनाना अब आम बात हो गई है।