यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग में 9 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला
देश
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस में भयानक आग लगने से 9 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मरने वालों में श्रुति भी थीं, जो अपनी बहन के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थीं। उनके मंगेतर मोहित शर्मा ने उन्हें कश्मीरी गेट पर बस में बिठाया था। मोहित अपने स्कूटर से कुछ दूर तक बस के पीछे-पीछे ही चलते रहे, क्योंकि वे दोनों फोन पर बात कर रहे थे। उनकी आखिरी बात तब खत्म हुई जब श्रुति ने कहा था कि घर पहुंचने के बाद वह उन्हें फिर से फोन करेंगी। लेकिन मोहित को वो फोन फिर कभी नहीं आया।
मोहित को श्रुति की मौत का पता चला
मोहित को अगले दिन सुबह इस हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने कई अस्पतालों में श्रुति की तलाश की, लेकिन अंत में पता चला कि वह इस दुनिया में नहीं रहीं। अपने 7 महीने के साथ को याद करते हुए उन्होंने कहा, "साथ बिताए पल और हमारी यादें मेरे जेहन में बार-बार कौंध रही हैं।"