Loading...
मणिपुर में 24 घंटे में 9 लोगों की हत्या, 30 से ज्यादा घर-दुकानों को आग लगाई
मणिपुर में बीते 24 घंटे में 9 लोगों की हत्या कर दी गई है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मणिपुर में 24 घंटे में 9 लोगों की हत्या, 30 से ज्यादा घर-दुकानों को आग लगाई

लेखन आबिद खान
Oct 11, 2026
10:40 am

क्या है खबर?

मणिपुर में हिंसा का नया दौर शुरू हो गया है। कामजोंग, कांगपोकपी और उखरुल जिलों में बीते 24 घंटे में नगा और कुकी समुदाय में हुई झड़प में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। कामजोंग में कम से कम 14 घर जला दिए गए, जिसके बाद अधिकारियों ने चासाद पुलिस स्टेशन के 400 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। कुकी संगठनों ने कांगपोकपी जिले में आज बंद का आह्वान किया है।

शुरुआत

कैसे भड़की हिंसा?

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, हिंसा की शुरुआत नागा-बहुल कामजोंग जिले के कुकी-बहुल चस्साद गांव में 42 वर्षीय महिला की मौत के बाद हुई।

इस महिला को शुक्रवार रात सशस्त्र समूहों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगी थी।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी पुलिस स्टेशन के पास अवैध बंकरों को हटा रहे थे। इस दौरान हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाई। सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी गोलीबारी की। इसकी चपेट में आकर महिला को गोली लग गई।

हिंसा

अलग-अलग इलाकों में 9 लोगों की हत्या

महिला की मौत के बाद हिंसा का दौर शुरू हो गया। शनिवार को कामजोंग और उरखुल जिलों में हिंसा के दौरान कम से कम 5 लोग मारे गए, जबकि चासाद में 10 घर और 20 दुकानें जला दी गईं।

उखरुल में याओलेन के नजदीक 40 वर्षीय संदीप राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

शनिवार तड़के कामजोंग के निंगचोउ गांव में 2 नगा ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ADVERTISEMENT