LOADING...
जम्मू-कश्मीर में हवाला रैकेट का पर्दाफाश, भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल 8,000 बैंक खाते फ्रीज
जम्मू-कश्मीर में भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल 8,000 बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं

जम्मू-कश्मीर में हवाला रैकेट का पर्दाफाश, भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल 8,000 बैंक खाते फ्रीज

Feb 15, 2026
05:59 pm

क्या है खबर?

सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में तथाकथित 'म्यूल अकाउंट' (खर्च के लिए इस्तेमाल होने वाले फर्जी बैंक खाते) के एक तेजी से फैलते नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, यह खाते अंतरराष्ट्रीय घोटालेबाज गिरोहों की वित्तीय नींव है। PTI के अनुसार, पिछले 3 वर्षों में ऐसे 8,000 से अधिक खातों को फ्रीज किया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि इन अकाउंट के जरिए भेजे गए धन का दुरुपयोग अलगाववादी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है।

खुलासा

साइबर अपराधों में 'फर्जी खातों' की अहम भूमिका

अधिकारियों ने साइबर अपराध की कड़ी में फर्जी खातों को सबसे कमजोर, लेकिन महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया है। ये खाते चोरी किए गए धन को ट्रेस न की जा सकने वाली क्रिप्टोकरेंसी में बदलने के लिए आवश्यक हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बैंकों के साथ परामर्श करके इन खातों के प्रसार को रोकने और वित्तीय धोखाधड़ी में सहायक बिचौलियों या म्यूलर्स की पहचान करने के लिए कहा गया है।

शक

राष्ट्रविरोधी तत्वों के नए मॉडल की ओर रुख करने का शक

अधिकारियों को संदेह है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा 2017 में की गई कार्रवाई के बाद राष्ट्रविरोधी तत्व डिजिटल हवाला के एक नए मॉडल की ओर मुड़ गए होंगे। इस मॉडल में फर्जी खाताधारकों या दलालों द्वारा अर्जित कमीशन का उपयोग संभवतः देश के विरुद्ध गतिविधियों के लिए किया जाता है। हालांकि, आमतौर पर दलाल पीड़ितों से संपर्क नहीं करते या फर्जी लिंक नहीं भेजते। इन फर्जी अकाउंट्स के लिए दस्तावेजों का फर्जी इस्तेमाल भी हो सकता है।

Advertisement

हैरानी

अक्सर आम लोगों के नाम पर होते हैं फर्जी खाते

अधिकारियों ने बताया कि ये म्यूल अकाउंट अक्सर आम लोगों के होते हैं जिन्हें आसान कमीशन और कम जोखिम के वादे करके लुभाया जाता है। उन्हें यह कहकर अपने बैंक खातों का पूरा नियंत्रण सौंपने के लिए राजी किया जाता है कि इन खातों का इस्तेमाल थोड़े समय के लिए किया जाएगा। एक ही धोखेबाज को आमतौर पर एक साथ 10-30 फर्जी खाते दिए जाते हैं, जिससे बिना तुरंत संदेह पैदा किए बड़े लेनदेन करना संभव होता है।

Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग

मनी लॉन्ड्रिंग में 'म्यूल' खाताधारक सक्रिय रूप से सहायक

अधिकारियों ने बताया कि भले ही फर्जी खातेधारक घोटाले की योजना न बनाएं या पीड़ितों से बात न करें, लेकिन वे मनी लॉन्ड्रिंग में सक्रिय रूप से सहायक होते हैं। पहचान पत्र साझा करके और कमीशन लेकर वो अंतरराष्ट्रीय अपराधों के लिए वित्तीय ढांचा तैयार करने का काम करते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "अपने खाते किराए पर देने वाले लोग सिर्फ परिस्थितियों के शिकार नहीं हैं। वे घटित अपराध के अहम सूत्रधार हैं।"

संबंध

चीन और मलेशिया के लोग जम्मू-कश्मीर के लोगों को दे रहे निर्देश

एक विस्तृत अध्ययन में पाया गया है कि चीन, मलेशिया, म्यांमार और कंबोडिया के लोग जम्मू-कश्मीर के व्यक्तियों को वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का उपयोग करके निजी क्रिप्टो वॉलेट बनाने के लिए निर्देशित कर रहे हैं। इन वॉलेट के लिए किसी KYC या पहचान सत्यापन की आवश्यकता नहीं होती है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने VPN के उपयोग पर रोक लगा दी है क्योंकि ये आतंकवादियों और अलगाववादियों के लिए पकड़े जाने से बचने का एक आसान साधन हैं।

Advertisement