भारतीय रेलवे 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर कर रही काम, 2 घटे में पहुंचेंगे पुणे से हैदराबाद
देश
भारत अब देश के बड़े शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम करने के लिए 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाने की योजना बना रहा है। केंद्रीय बजट में इन हाई-स्पीड ट्रेनों की घोषणा की गई है। इनका लक्ष्य देश के अलग-अलग हिस्सों को तेजी से जोड़ना और पूरे देश में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
भारत बनाएगा खुद की बुलेट ट्रेन
भारत पहली बार अपनी खुद की बुलेट ट्रेन बनाने जा रहा है। इन नए रूटों पर, दिल्ली से वाराणसी का सफर 4 घंटे से भी कम में, मुंबई से पुणे की यात्रा महज 48 मिनट में और पुणे से हैदराबाद 2 घंटे से भी कम समय में पूरी की जा सकेगी।
इसके अलावा, हैदराबाद-बेंगलुरु और चेन्नई-बेंगलुरु जैसे कई और महत्वपूर्ण मार्ग भी प्रस्तावित हैं, जिससे जल्द ही शहरों के बीच की यात्रा बहुत आसान हो जाएगी।