NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / आंध्र प्रदेश: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के जवान समेत आठ गिरफ्तार
    आंध्र प्रदेश: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के जवान समेत आठ गिरफ्तार
    1/5
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    आंध्र प्रदेश: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के जवान समेत आठ गिरफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 21, 2019
    11:57 am
    आंध्र प्रदेश: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के जवान समेत आठ गिरफ्तार

    आंध्र प्रदेश के खुफिया अधिकारियों ने केंद्रीय एजेंसियों और नौसेना के साथ मिलकर एक जासूसी रैकेट का भंडाफोड़ कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था। गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में सात नौसेना के जवान और एक हवाला ऑपरेटर शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को विजयवाड़ा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मामले देखने वाली अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से इन्हें 3 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।

    2/5

    सात नौसेना कर्मी और एक हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार

    आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताया कि उसने इस रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर 'डॉल्फिन्स नोज' नाम से ऑपरेशन चलाया था। पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और देश के विभिन्न हिस्सों से नौसेना के सात कर्मियों और एक हवाला संचालक को गिरफ्तार किया गया है। कुछ अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

    3/5

    इन जगहों पर तैनात थे गिरफ्तार कर्मी

    नौसेना के जिन सात जवानों को पकड़ा गया है वो जूनियर पदों पर काम करन वाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके पास नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि ये सात जवान मुंबई, विशाखापट्टनम और करावड़ में तैनात थे। नौसेना इस मामले की जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास केवल जहाज के रास्ते की जानकारी थी।

    4/5

    महीनों से रखी जा रही थी संदिग्धों पर नजर

    एक पुलिस अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि उन्हें महीनों पहले इस रैकेट की जानकारी मिली थी। इसके बाद संदिग्ध लोगों पर नजर रखी गई और अब उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध समुद्री रास्ते से भारतीय नौसेना के ऑपरेशन और दूसरी सुरक्षा संबंधी जानकारियां पाकिस्तान को देते थे। उन्होंने शक जताया कि कुछ सरकारी अधिकारी भी इस रैकेट में शामिल हो सकते हैं।

    5/5

    मामले की जांच जारी- DGP

    आंध्र प्रदेश के DGP गौतम सवांग ने बताया कि संदिग्ध देश के अलग-अलग हिस्सों से संबंध रखते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। उन्होंने इसके अलावा और जानकारी देने से इनकार किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    मुंबई
    आंध्र प्रदेश

    पाकिस्तान समाचार

    दुनिया की 'इंटरनेट शटडाउन कैपिटल' भारत में क्या है इंटरनेट बंद करने की प्रक्रिया? भारत की खबरें
    नियंत्रण रेखा पर कभी भी बिगड़ सकते हैं हालात, सेना तैयार- जनरल रावत असम
    देशद्रोह के जुर्म में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा दुबई
    लैंगिक असमानता: भारत की रैंकिंग गिरी, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में स्थिति भयानक चीन समाचार

    मुंबई

    महाराष्ट्र: 20वीं बार गर्भवती हुई महिला ने गन्ने के खेत में 17वें बच्चे को दिया जन्म महाराष्ट्र
    इंस्टाग्राम पर सेल्फी देखकर युवक के पास पहुंचे चार आरोपी, किया गैंगरेप रेप
    जीन्स और क्रॉप टॉप पहने महंगे बैग के साथ स्पॉट हुईं कियारा आडवाणी, जानिए कीमत अक्षय कुमार
    अक्षय की 'स्पेशल 26' की तरह आठ लोगों ने लाखों की ठगी को दिया अंजाम, गिरफ्तार अक्षय कुमार

    आंध्र प्रदेश

    गिनीज बुक में दर्ज हैं ये पांच सबसे अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकर हो जाएंगे हैरान भारती एयरटेल
    आंध्र प्रदेश विधानसभा में दिशा बिल पास, 21 दिनों में बलात्कारियों को फांसी देने का प्रावधान महिलाओं के खिलाफ अपराध
    कैसे स्वच्छ होगा भारत? 38% सरकारी ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ के लिए शौचालय तक नहीं तेलंगाना
    कैसे रुकेंगे महिलाओं के खिलाफ अपराध? निर्भया फंड का इस्तेमाल ही नहीं कर रहीं सरकारें लोकसभा
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023