पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव, अहम जिम्मेदारियां नए हाथों में
पंजाब सरकार ने 7 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। इनमें मनजीत सिंह बराड़ को अब मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। घंस्यम थोरी को स्थानीय निकाय विभाग भेजा गया है, जहां से उन्होंने स्वास्थ्य और नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) की जिम्मेदारी छोड़ दी है। यह फेरबदल इसलिए किया गया है ताकि अहम विभागों का कामकाज और भी बेहतर तरीके से चल सके।
कुलवंत सिंह बने उच्च शिक्षा निदेशक
कुलवंत सिंह को उच्च शिक्षा विभाग का नया निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह हरसिंदर पाल सिंह अब स्थानीय निकाय विभाग का जिम्मा संभालेंगे। साक्षी साहनी के पास अब प्लानिंग के साथ-साथ नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के मिशन डायरेक्टर की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। जसप्रीत सिंह को पंजाब इन्फोटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार मिला है, वहीं रुबिंदर सिंह बराड़ को दो बड़े राज्य उद्योग निगमों का प्रबंधन सौंपा गया है। इसके अलावा, वे स्थानीय निकाय विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम करेंगे।