NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
    अगली खबर
    मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
    मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

    मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 07, 2022
    02:25 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हुए हैं।

    पुलिस ने बताया कि मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के थे और हरदोई में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस नोएडा लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।

    प्रधानमंत्री ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

    जानकारी

    हरदोई से नोएडा लौट रहे थे कार में सवार लोग

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक लोग मूल रूप से हरदोई के निवासी थे और फिलहाल नोएडा रह रहे थे। सुबह उनकी कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। चूंकि कार की गति तेज थी इसलिए इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    मृतकों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। एक बच्चे और एक पुरुष को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी

    कार में सवार दंपत्ति की सप्ताहभर पहले हुई थी शादी

    भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले राजेश और नंदनी की शादी 29 अप्रैल को ही हुई थी। यह परिवार हरदोई में दो शादी समारोह में शामिल होकर नोएडा लौट रहा था।

    जानकारी

    प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा के पास हुए इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

    प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा गया है, 'उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं- प्रधानमंत्री।'

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताया है।

    जानकारी

    योगी ने अधिकारियों को दिए घायलों के इलाज के उपचार के निर्देश

    योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, 'मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा घायलों के उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'

    पुलिस का कहना है कि संभवत: ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है।

    एक्सप्रेसवे पर हादसे

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। लगभग नियमित अंतराल पर यहां कोई बड़ा हादसा होता रहता है।

    सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में जवाब मिला था कि अगस्त, 2012 से लेकर जनवरी, 2018 तक एक्सप्रेसवे पर 5,000 हादसे हुए थे, जिनमें 700 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इनके अलावा करीब 2,000 लोग इन हादसों के चलते गंभीर रूप से घायल हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश
    मथुरा
    यमुना एक्सप्रेसवे

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर मिस वर्ल्ड

    नरेंद्र मोदी

    यूक्रेन से 9 बांग्लादेशियों को निकालने पर शेख हसीना ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार पाकिस्तान समाचार
    हार के डर से दिल्ली MCD के चुनाव टालना चाहती है भाजपा- अरविंद केजरीवाल दिल्ली
    देश की सुरक्षा तैयारियों पर प्रधानमंत्री मोदी की उच्च-स्तरीय बैठक, यूक्रेन पर भी हुई चर्चा केंद्र सरकार
    युद्ध प्रभावित यूक्रेन से वापस लाए जा चुके हैं 22,500 से अधिक भारतीय- विदेश मंत्री विदेश मंत्रालय

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: महंत ने कैमरे के सामने दी मुस्लिम महिलाओं के अपहरण और दुष्कर्म की धमकी रेप
    योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक, सरकार ने कही कठोरतम कार्रवाई की बात ट्विटर
    मायावती को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने को तैयार थी कांग्रेस, लेकिन नहीं मिला जवाब- राहुल मायावती
    UPPSC: समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल से होगी शुरू, शेड्यूल जारी रोजगार समाचार

    मथुरा

    कांग्रेस में शामिल होने की बात खारिज कर भाजपा नेता मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी
    अलीगढ़: तांत्रिक के साथ संबंध बनाने से इनकार करने पर पत्नी की हत्या, गंगा में डुबोया उत्तर प्रदेश
    आखिरकार भाजपा में शामिल हुईं प्रसिद्ध गायिका और डांसर सपना चौधरी, काफी समय से थीं अटकलें दिल्ली
    उत्तर प्रदेश के इस गाँव में करवा चौथ के दिन महिलाएँ नहीं रखती व्रत, जानें क्यों उत्तर प्रदेश

    यमुना एक्सप्रेसवे

    सड़क हादसे में मशहूर सिंगर शिवानी की मौत, शो के लिए जा रही थीं आगरा सेलिब्रिटी गॉसिप
    यमुना एक्सप्रेस-वे: पिछले 7 साल में हुए 5,000 से अधिक हादसे, 883 लोगों की गई जान दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025