NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: गोरेगांव में 7 मंजिला इमारत में भीषण आग; 7 लोगों की मौत, 44 झुलसे
    अगली खबर
    मुंबई: गोरेगांव में 7 मंजिला इमारत में भीषण आग; 7 लोगों की मौत, 44 झुलसे
    गोरेगांव में 7 मंजिला इमारत में भीषण आग

    मुंबई: गोरेगांव में 7 मंजिला इमारत में भीषण आग; 7 लोगों की मौत, 44 झुलसे

    लेखन महिमा
    Oct 06, 2023
    10:52 am

    क्या है खबर?

    मुंबई के गोरेगांव में तड़के सुबह एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई।

    इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है और 44 लोग झुलस गए हैं। मृत लोगों में 5 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं।

    हादसे में घायल हुए लोगों में से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 35 घायलों का इलाज जारी है और 4 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

    आग

    सुबह 1-2 बजे लगी आग, कई वाहन जलकर खाक 

    गोरेगांव स्थित आजाद नगर की समर्थ नाम 7 मंजिला इमारत में तड़के सुबह 1-2 बजे के बीच भीषण आग लगी। दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

    दमकल विभाग के मुताबिक, स्तर 2 की ये आग 7 मंजिला इमारत की निचली मंजिल तक ही सीमित थी।

    आग में कई वाहन और स्क्रैप सामग्री भी जलकर खाक हो गई। घायल लोगों का इलाज के लिए HBT और कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    हादसे से जुड़ी वीडियो देखें 

    Six dead in #midnight fire that broke out at SRA building in Goregaon. Two persons critical. pic.twitter.com/cTU2SuAXdA

    — Richa Pinto (@richapintoi) October 6, 2023

    आग

    पीड़ित परिवार ने बताया कैसे हुई घटना

    इस घटना पर पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा, "रात को 1:30 बजे शॉर्ट सर्किट लगने से आग लग गई। घटनास्थल पर जूना कपड़ा रखा था, जिससे आग बढ़ गई। दमकल कर्मचारी देर से पहुंचे, जिससे आग 7 माले तक पहुंच गई। मेरी चाची की मौत हो गई है।"

    एक और पीड़ित सदस्य ने कहा , "कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। मेरी देवरानी और हमारे परिवार की एक बेटी की मौत हो गई है।"

    उपमुख्यमंत्री

    देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर जताया दुख

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया।

    उन्होंने लिखा, 'गोरेगांव, मुंबई में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ। हम BMC और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और सभी सहायता प्रदान की जा रही है। जिन परिवारों को नुकसान हुआ है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनके प्रियजनों और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

    न्यूजबाइट्स प्लस

    22 सितंबर को मुंबई के जागेश्वरी इलाके में भी लगी थी भीषण आग

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के जागेश्वरी इलाके में 22 सितंबर को करीब 3ः15 बजे हीरा पन्ना शॉपिंग मॉल में आग लगने की घटना सामने आई थी। इस आग में करीब 20 दुकानें आग की चपेट में आ गई थीं।

    जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) में भी 3 अक्टूबर को बड़ा हादसा हो गया था। यहां आग लगने से लाखों के गैजेट्स और एक शोधकर्ता का काम भी जलकर खाक हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    आग त्रासदी

    ताज़ा खबरें

    व्हाट्सऐप में AI से कैसे बनाएं प्रोफाइल या ग्रुप तस्वीर? यह है आसान तरीका  व्हाट्सऐप
    अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, कर्नल सोफिया पर उठाए थे सवाल ऑपरेशन सिंदूर
    व्हाइट हाउस ने 2 'जिहादियों' को बनाया सलाहकार; एक आतंकी प्रशिक्षण ले चुका, जेल भी गया व्हाइट हाउस
    टाटा हैरियर EV 3 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलने की है उम्मीद  टाटा मोटर्स

    मुंबई

    RPF के जवान ने चलती ट्रेन में की फायरिंग, ASI समेत 4 लोगों को मारा भारतीय रेलवे
    निर्माता दिनेश विजान ने खरीदे 3 आलीशान अपार्टमेंट, कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक दिनेश विजान
    RPF जवान ने फायरिंग कर क्यों ली 4 की जान? साथी कॉन्स्टेबल ने बताया पूरा घटनाक्रम  रेलवे पुलिस
    मुंबई: कॉलेज ने बुर्का पहनी छात्राओं को प्रवेश से रोका, हंगामे के बाद दी अनुमति महाराष्ट्र

    आग त्रासदी

    प्रभास के प्रशंसकों ने फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान फोड़े पटाखे, थिएटर में लगी आग आंध्र प्रदेश
    अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर के सबसे पुराने बाजार में लगी भीषण आग, 700 दुकानें जलकर खाक रसोई गैस
    बिहार: औरंगाबाद में छठ पूजा का प्रसाद तैयार करते समय फटा सिलेंडर, 30 लोग घायल बिहार
    दिल्ली: नरेला में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग; दो की मौत, 18 घायल दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025