NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: दो दिन राहत के बाद देश में फिर 60,000 से अधिक नए मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: दो दिन राहत के बाद देश में फिर 60,000 से अधिक नए मामले

    कोरोना वायरस: दो दिन राहत के बाद देश में फिर 60,000 से अधिक नए मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 19, 2020
    10:56 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64,531 नए मामले सामने आए और 1,092 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। महाराष्ट्र के पुरानी मौतों को आधिकारिक आंकड़ों में शामिल करने के कारण ये उछाल आया है।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 27,67,273 हो गई है, वहीं 52,889 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 6,76,514 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 20 लाख के पार

    पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 60,091 मरीज ठीक हुए, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 20 लाख पार कर गई है और अब तक 20,37,870 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश की रिकवरी रेट 73.64 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,01,518 टेस्ट किए गए गए और अब तक देश में कुल 3.17 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    आंध्र प्रदेश में संक्रमितों की संख्या तीन लाख पार

    तीसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में संक्रमितों की संख्या तीन लाख पार कर गई है। यहां अब तक 3,06,261 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 2,820 की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल महाराष्ट्र और तमिलनाडु आंध्र प्रदेश से आगे हैं। महाराष्ट्र में 20,687 मौत समेत 6,15,477 मामले और तमिलनाडु में 6,007 मौत समेत 3,49,654 मामले सामने आए हैं।

    कर्नाटक में 2,40,948 मामले सामने आए हैं और 4,201 की मौत हुई है।

    नए मामले

    पुराने मौतें आंकड़ों में शामिल करने के कारण महाराष्ट्र में रिकॉर्ड उछाल

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 11,119 नए मामले सामने आए और 422 मरीजों की मौत हुई। 422 मौतों में से 327 पिछले 24 घंटे में हुईं, वहीं 67 पुरानी मौतों को आधिकारिक आंकड़ों में शामिल किया गया है।

    अन्य राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में 9,652 और तमिलनाडु में 5,709 नए मामले सामने आए।

    कर्नाटक में 7,665 नए मामले सामने आए और 139 की मौत हुई, जो एक दिन में सबसे अधिक हैं।

    डाटा

    दिल्ली में बीते दिन 1,374 नए मामले

    देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां अब तक 1,54,741 लोगों को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 4,226 लोगों की मौत हुई है। शहर में पिछले 24 घंटे में 1,374 नए मामले सामने आए और 12 मौतें हुईं।

    दुनिया की स्थिति

    अमेरिका और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित देश

    पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक 2.23 करोड़ संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 7.84 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में लगभग 56.55 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.75 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 34.11 लाख संक्रमितों में से 1.10 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में चौथे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    भारत की खबरें

    जम्मू-कश्मीर: पूर्व IAS शाह फैसल ने छोड़ी राजनीति, फिर कर सकते हैं प्रशासनिक सेवा में वापसी जम्मू-कश्मीर
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 53,601 नए मामले, दुनियाभर में दो करोड़ से अधिक संक्रमित कोरोना वायरस
    स्वतंत्रता दिवस: अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा टाइम्स स्क्वायर
    कोरोना वायरस: देश में पहली बार 2 प्रतिशत से कम हुई मृत्यु दर दिल्ली

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: भारत में फिर 64,000 से अधिक नए मामले, अब तक 24.61 लाख हुए संक्रमित भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: शुुरुआती चरणों में सुरक्षित साबित हुई सिनोफार्म की संभावित वैक्सीन, एंटीबॉडी भी विकसित की चीन समाचार
    चीन: महीनों पहले कोरोना वायरस को मात देने वाले दो मरीज फिर से हुए संक्रमित चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारतीय कंपनी MSN ग्रुप ने लॉन्च की सबसे सस्ती दवा, 33 रुपये होगी कीमत भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025