Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूबे एक परिवार के पांच सदस्य, मौत
देश

महाराष्ट्र: एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूबे एक परिवार के पांच सदस्य, मौत

महाराष्ट्र: एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूबे एक परिवार के पांच सदस्य, मौत
लेखन प्रमोद कुमार
May 08, 2022, 10:05 am 3 मिनट में पढ़ें
महाराष्ट्र: एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूबे एक परिवार के पांच सदस्य, मौत
महाराष्ट्र: एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूबे एक परिवार के पांच सदस्य, मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पूर्वी डोंबिवली इलाके में तालाब में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। ये सभी कपड़े धोने के लिए पास के एक तालाब पर गए थे। पैर फिसलने के चलते यहां एक बच्चा तालाब में गिर गया और उसे निकालने के प्रयास में बाकी लोग तालाब में उतरे। इस तरह एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में पांचों लोग डूब गए।

जानकारी
मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय मीरा गायकवाड़, उनकी 30 वर्षीय बहू अपेक्षा गायकवाड़, उनके पोते 14 वर्षीय मयूरेश गायकवाड़, 13 वर्षीय मोक्ष और 14 वर्षीय सिद्धेश गायकवाड़ के रूप में हुई है। ये सभी देसले पाड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसा
शनिवार शाम 4 बजे हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि यह हादसा शनिवार को शाम करीब 4 बजे संदाप गांव के पास हुआ है, जब दोनों महिलाएं बैठकर कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान उनके पास बैठा बच्चा फिसलकर पानी में गिर गया। उसे बचाने के लिए बाकी लोग पानी के अंदर कूद गए, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को पानी से बाहर निकाला।

जानकारी
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

राहत और बचाव दल ने तुरंत पांचों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शवों के पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे से हुई मौतों का मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

जानकारी
पानी की किल्लत ने किया परेशान

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पानी की कमी रहती है, जिसके चलते लोगों को तालाब पर जाकर कपड़े धोने पड़ते हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि गांव और आसपास के इलाकों में पानी की बहुत तंगी है। इसके चलते लोग तालाब पर जाकर कपड़े धोने को मजबूर हैं। पुलिस ने भी बताया कि लोगों ने पानी की किल्लत बताई है और कहा कि शनिवार को इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं हुई थी।

दूसरी घटना
मथुरा के पास हुई थी एक परिवार के सात लोगों की मौत

शनिवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी और दो घायल हुए थे। मारे गए सभी लोग हरदोई में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस नोएडा लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे कार में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र
ठाणे
उत्तर प्रदेश
मथुरा
क्राइम समाचार
ताज़ा खबरें
क्या बागियों में आई दरार? मुख्यमंत्री ठाकरे के संपर्क में शिंदे खेमे के 20 विधायक- रिपोर्ट
क्या बागियों में आई दरार? मुख्यमंत्री ठाकरे के संपर्क में शिंदे खेमे के 20 विधायक- रिपोर्ट राजनीति
वाराणसी: पक्षी के टकराने के कारण मुख्यमंत्री योगी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
वाराणसी: पक्षी के टकराने के कारण मुख्यमंत्री योगी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग देश
UGC NET: NTA ने किया परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, 8 जुलाई से पेपर शुरू
UGC NET: NTA ने किया परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, 8 जुलाई से पेपर शुरू करियर
लाखों फेसबुक यूजर्स पर फिशिंग अटैक्स का खतरा, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
लाखों फेसबुक यूजर्स पर फिशिंग अटैक्स का खतरा, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट टेक्नोलॉजी
अग्निपथ योजना: अब उत्तर प्रदेश में युवक ने की आत्महत्या, सालों से कर रहा था तैयारी
अग्निपथ योजना: अब उत्तर प्रदेश में युवक ने की आत्महत्या, सालों से कर रहा था तैयारी देश
महाराष्ट्र
वडोदरा में देवेंद्र फडणवीस से मिले शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे, सरकार गठन पर चर्चा- सूत्र
वडोदरा में देवेंद्र फडणवीस से मिले शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे, सरकार गठन पर चर्चा- सूत्र राजनीति
महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच शिवसेना ने कौनसे 6 प्रस्ताव पारित किए हैं?
महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच शिवसेना ने कौनसे 6 प्रस्ताव पारित किए हैं? राजनीति
संजय राउत बोले- इस्तीफा नहीं देंगे उद्धव ठाकरे; बागी विधायकों को भेजे गए नोटिस
संजय राउत बोले- इस्तीफा नहीं देंगे उद्धव ठाकरे; बागी विधायकों को भेजे गए नोटिस राजनीति
महाराष्ट्र सियासी संकट: बागी विधायकों ने अपने गुट का नाम रखा 'शिवसेना बालासाहेब'
महाराष्ट्र सियासी संकट: बागी विधायकों ने अपने गुट का नाम रखा 'शिवसेना बालासाहेब' राजनीति
शिवसेना के 'तीर-कमान' पर दावा जताने के लिए एकनाथ शिंदे को क्या-क्या करना होगा?
शिवसेना के 'तीर-कमान' पर दावा जताने के लिए एकनाथ शिंदे को क्या-क्या करना होगा? राजनीति
और खबरें
ठाणे
महाराष्ट्र: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर पहले हुई युवक की पिटाई, फिर पुलिस ने दबोचा
महाराष्ट्र: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर पहले हुई युवक की पिटाई, फिर पुलिस ने दबोचा देश
महाराष्ट्र: नाश्ता परोसने में देरी से गुस्साए ससुर ने गोली मारकर की बहू की हत्या
महाराष्ट्र: नाश्ता परोसने में देरी से गुस्साए ससुर ने गोली मारकर की बहू की हत्या देश
महाराष्ट्र: ठाणे में अश्लील वीडियो के दम पर 29 लोगों ने नाबालिग से महीनों किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: ठाणे में अश्लील वीडियो के दम पर 29 लोगों ने नाबालिग से महीनों किया गैंगरेप देश
महाराष्ट्र में बारिश: मरने वालों का आंकड़ा 112 पहुंचा, 100 के करीब लापता
महाराष्ट्र में बारिश: मरने वालों का आंकड़ा 112 पहुंचा, 100 के करीब लापता देश
महाराष्ट्र में बारिश से भारी तबाही, अलग-अलग हादसों में करीब 75 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में बारिश से भारी तबाही, अलग-अलग हादसों में करीब 75 लोगों की मौत देश
और खबरें
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेज की मदद से हुई 2,494 शिक्षकों की भर्ती, STF ने किया खुलासा
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेज की मदद से हुई 2,494 शिक्षकों की भर्ती, STF ने किया खुलासा करियर
अयोध्या: राम की पैड़ी पर युवक ने पत्नी को किया किस, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई
अयोध्या: राम की पैड़ी पर युवक ने पत्नी को किया किस, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई देश
उत्तर प्रदेश: सांप के काटने पर शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, टुकड़े-टुकड़े करके खा गया
उत्तर प्रदेश: सांप के काटने पर शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, टुकड़े-टुकड़े करके खा गया अजब-गजब
UPJEE 2022: पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPJEE 2022: पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल
कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल देश
और खबरें
मथुरा
क्या है कृष्ण जन्मभूमि विवाद और 1968 में हुए किस समझौते को दी गई चुनौती?
क्या है कृष्ण जन्मभूमि विवाद और 1968 में हुए किस समझौते को दी गई चुनौती? देश
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: मथुरा कोर्ट ने स्वीकार की मस्जिद हटाने की मांग करने वाली याचिका
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: मथुरा कोर्ट ने स्वीकार की मस्जिद हटाने की मांग करने वाली याचिका देश
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत देश
उत्तर प्रदेश: मथुरा में गोमांस की तस्करी के शक में मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई
उत्तर प्रदेश: मथुरा में गोमांस की तस्करी के शक में मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई देश
सनी लियोनी के गाने 'मधुबन में राधिका' पर विवाद, पुजारियों ने किया प्रदर्शन
सनी लियोनी के गाने 'मधुबन में राधिका' पर विवाद, पुजारियों ने किया प्रदर्शन मनोरंजन
और खबरें
क्राइम समाचार
कर्नाटक: कलबुर्गी में पुजारियों ने बनाई मंदिर की फर्जी वेबसाइट, 20 करोड़ के दान की ठगी
कर्नाटक: कलबुर्गी में पुजारियों ने बनाई मंदिर की फर्जी वेबसाइट, 20 करोड़ के दान की ठगी देश
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता राजनीति
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई मनोरंजन
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी का खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे करण जौहर
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी का खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे करण जौहर मनोरंजन
मुंबई: कारोबारी ने किया महिला का रेप, दाऊद के नाम पर दी हत्या की धमकी
मुंबई: कारोबारी ने किया महिला का रेप, दाऊद के नाम पर दी हत्या की धमकी देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022