NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केरल: 17 वर्षीय किशोरी से रेप और छेड़छाड़, 44 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
    अगली खबर
    केरल: 17 वर्षीय किशोरी से रेप और छेड़छाड़, 44 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    केरल: 17 वर्षीय किशोरी से रेप और छेड़छाड़, 44 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 19, 2021
    07:31 pm

    क्या है खबर?

    केरल के मलप्पुरम जिले के पांडिक्कड़ क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी से 44 लोगों द्वारा रेप और छेड़छाड़ करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

    निर्भया केंद्र पर हुई काउंसलिंग के दौरान इस किशोरी ने अपने साथ हुई इस घिनौनी घटना का खुलासा किया है।

    इसके बाद पुलिस ने मामले में 44 आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग कुल 32 मामले दर्ज किए हैं। वर्तमान में पीड़िता राज्य सरकार की बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रह रही है।

    पृष्ठभूमि

    तीसरी बार दरिंदगी का शिकार हुई किशोरी

    मलप्पुरम पुलिस अधीक्षक (SP) पीपी शम्स ने बताया कि पीड़िता तीसरी बाद दरिंदगी का शिकार हुई है। इससे पहले साल 2016-17 में जब वह 13 साल की थी तब भी वह दो बार यौन शोषण का शिकार हो चुकी थी।

    पीड़िता ने 164 के बयान में बताया साल 2016-17 में दो बार यौन शोषणा का शिकार होने के बाद उसे निर्भया केंद्र में भेज दिया गया था।

    पिछले साल उसे वहां से उसके रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया था।

    दरिंदगी

    रिश्तेदारों के यहां तीसरी बार हुई यौन शोषण की शिकार

    SP शम्स ने बताया कि रिश्तेदारों के यहां जाने के बाद आरोपियों ने तीसरी बार पीड़िता का यौन शोषण किया।

    इस पर वह फिर से निर्भया केंद्र पहुंच गई। वहां उसने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद कुल 44 आरोपियों के खिलाफ 37 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से सात मामले गंभीर प्रवृति के थे।

    इन मामलों में शामिल 20 आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया है।अन्य मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

    दुश्मनी

    घटना के पीछे हो सकती है व्यक्तिगत दुश्मनी- बास्कर

    बाल कल्याण समिति के सदस्य शैजेश बास्कर ने बताया कि घटना में एक ही क्षेत्र में कई आरोपी शामिल है। ऐसे में वारदात के पीछे किसी व्यक्तिगत दुश्मनी या फिर बदला लेने का कारण हो सकता है।

    उन्होंने बताया किशोरी अब बाल कल्याण समिति की देखरेख में सुरक्षित है। अब कोई भी उसे डरा या धमका नहीं सकता है।

    समिति पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की निगरानी कर रही है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    सवाल

    केरल में रेप के आंकड़े उठा रहे कई सवाल

    केरल में बीते कुछ दिनों में रेप के कई मामले चर्चा में रहे हैं। NCRB की एक रिपोर्ट के अनुसार 100 प्रतिशत शिक्षित आबादी वाला केरल राज्य प्रति लाख आबादी पर महिलाओं के रेप केस की दर में दूसरे स्थान पर है।

    वहां प्रति लाख की आबादी पर 11.1 महिलाओं का रेप हुआ हैं। इसी तरह 15.9 की दर के साथ राजस्थान शीर्ष पर कायम है। यह आंकड़े राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेप
    केरल
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    रेप

    अमेरिकी ब्लॉगर ने पाकिस्तान के पूर्व मंत्री रहमान मलिक पर लगाए रेप के आरोप पाकिस्तान समाचार
    कोलकाता: ऑनलाइन क्लास के बीच में छात्राओं को हैकर्स ने दी रेप और हत्या की धमकी कोलकाता
    रेप के बाद थककर सो जाना भारतीय महिला की निशानी नहीं- हाई कोर्ट की टिप्पणी भारत की खबरें
    कर्नाटक: हैवान बना पिता, नींद की गोलियां खिलाकर अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार कर्नाटक

    केरल

    कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में इस महीने तीन गुना हुए संक्रमित, केरल में भी बिगड़ रहे हालात छत्तीसगढ़
    कोरोना के डर से तीन अस्पतालों ने गर्भवती महिला को लौटाया, अजन्मे जुड़वां बच्चों की मौत कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: हर हफ्ते नए मामले दर्ज करने में तीसरे पायदान पर है केरल भारत की खबरें
    केरल: ऑपरेशन में बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे डॉक्टर ने की आत्महत्या क्राइम समाचार

    क्राइम समाचार

    राजस्थान: भाजपा और कांग्रेस की महिला नेता करवा रही नाबालिगों का यौन शोषण, पांच गिरफ्तार राजस्थान
    महिलाओं के लिए भारत का सबसे खतरनाक राज्य है राजस्थान, जानिए स्थिति और कारण राजस्थान
    हाथरस मामला: सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश का आरोप, 19 FIR दर्ज योगी आदित्यनाथ
    तेलंगाना: दुष्कर्म का विरोध किया तो 13 वर्षीय किशोरी पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025