लेह-लद्दाख में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 तीव्रता का भूकंप आया
देश
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, 30 अप्रैल, 2026 की सुबह 3:54 बजे लेह लद्दाख के पास 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 150 किलोमीटर नीचे था।
NCS बोला- बेहद गहराई में था केंद्र
NCS ने बताया कि यह एक डीप-फोकस भूकंप था। ऐसे भूकंप आमतौर पर जमीन में बहुत ज़्यादा गहराई से शुरू होते हैं और इनका असर सतह पर सामान्य भूकंपों से अलग हो सकता है।
NCS ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की और लोगों को अधिक जानकारी के लिए अपने 'भूकंप ऐप' का इस्तेमाल करने की सलाह दी।