NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक: लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति पर लगा 4 और नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का आरोप
    देश

    कर्नाटक: लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति पर लगा 4 और नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का आरोप

    कर्नाटक: लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति पर लगा 4 और नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का आरोप
    लेखन भारत शर्मा
    Oct 14, 2022, 03:18 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कर्नाटक: लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति पर लगा 4 और नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का आरोप
    लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुग शरनारू के खिलाफ फिर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

    नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में जेल में बंद कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित लिंगायत मुरुग मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुग शरनारू की परेशानी और बढ़ गई है। मठ के छात्रावास की चार और नाबालिग छात्राओं ने उनके खिलाफ सालों तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब नाबालिगों के बयान दर्ज कर महंत के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

    महंत के खिलाफ 26 अगस्त को दर्ज किया गया था पहला मामला

    महंत शरनारू के खिलाफ मठ के छात्रावास की दो छात्राओं ने 26 अगस्त को एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) से संपर्क करने के बाद मैसूर पुलिस थाने में इस साल जनवरी से लेकर जून तक उनका यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने मामला चित्रदुर्ग पुलिस को सौंप दिया था। नाबालिगों के बयान के आधार पर मैसूर जिला बाल सरंक्षक अधिकारी ने महंत के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया था।

    FIR दर्ज होने के एक सप्ताह बाद हुई थी महंत की गिरफ्तारी

    FIR दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस और सरकार की आलोचना शुरू हो गई थी। बढ़ते दबाव को देखते हुए चित्रदुर्ग पुलिस ने 1 सितंबर की रात को मठ में दबिश देकर महंत शरनारू को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। उससे पहले महंत ने गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए अग्रिम जमानत की याचिका भी दायर की थी, लेकिन कोर्ट में उस पर सुनवाई ही नहीं हो पाई।

    चार छात्राओं ने लगाया तीन साल तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप

    मैसूर के नजराबाद थाना पुुलिस ने बताया कि मठ के छात्रावास की चार अन्य छात्राओं ने महंत शरनारू, वार्डन और पुजारी साहित सात लोगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दी है। छात्राओं का आरोप है कि आरोपियों ने जनवरी 2019 से जून 2022 के बीच कई बार उनका यौन शोषण किया था। इस पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और POCSO अधिनियम के तहत नया मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया

    पुलिस ने बताया कि मामले में FIR दर्ज करने के बाद मठ के छात्रावास में दबिश देकर आरोपी वार्डन, पुजारी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें शुक्रवार को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महंत सहित अन्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद छात्रावास की अन्य छात्राओं के परिजनों में रोष व्याप्त है।

    प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से जुड़े हैं शरनारू

    कर्नाटक में लिंगायत समुदाय बेहद प्रभावशाली हैं और शरनारू इसी समुदाय के मठ के महंत है। राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा इसी समुदाय से आते हैं। बीते रविवार को येदियुरप्पा ने महंत के खिलाफ लगे आरोपों को 'झूठा' करार दिया था। कर्नाटक के बारे में कहा जाता है कि जिस पार्टी को लिंगायत समुदाय का समर्थन मिल जाता है, वही पार्टी राज्य में सरकार बनाती है।

    राहुल गांधी भी कर चुके हैं मठ का दौरा

    राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले पार्टियों ने इस समुदाय को लुभाना शुरू कर दिया है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मठ का दौरा कर पार्टी को मजबूती देने का प्रयास किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    यौन उत्पीड़न
    कर्नाटक पुलिस
    बीएस येदियुरप्पा

    ताज़ा खबरें

    निमोनिया क्या है? जानिए इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज  बीमारियों से बचाव
    फिल्म 'शहजादा' का गाना 'कैरेक्टर ढीला है 2.0' रिलीज, कार्तिक ने दिया सलमान खान को सम्मान शहजादा फिल्म
    आईफोन 14 केवल 45,999 रुपये में खरीदें, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा ऑफर  आईफोन
    द अंडरबग: साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है ऋचा चड्ढा-अली फजल की कंपनी की दूसरी फिल्म अली फजल

    कर्नाटक

    प्रधानमंत्री मोदी ने HAL की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण फैक्ट्री का किया उद्घाटन, जानिए इसकी विशेषताएं नरेंद्र मोदी
    कर्नाटक: कलबुर्गी बाजार में चाकूबाजी करने पर आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, वीडियो वायरल कर्नाटक पुलिस
    मंगलौर: दोनों हाथों से 11 तरह से लिख सकती हैं आदि स्वरूपा, वीडियो वायरल सोशल मीडिया
    कर्नाटक: मंगलौर में मां ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर डांटा तो नाबालिग ने की आत्महत्या मंगलौर

    यौन उत्पीड़न

    आसाराम बापू को सूरत की लड़की के साथ रेप करने के मामले में उम्रकैद की सजा आसाराम बापू
    आसाराम बापू सूरत रेप केस में दोषी करार, गुजरात की अदालत ने सुनाया फैसला आसाराम बापू
    बृजभूषण सिंह WFI अध्यक्ष की गतिविधियों से हटने की जगह कुश्ती प्रतियोगिता में बने मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर
    भारतीय खेलों पर यौन उत्पीड़न का साया, जानिए पहले कब-कब सामने आए हैं ऐसे मामले यौन शोषण

    कर्नाटक पुलिस

    कर्नाटक: मुस्लिम जोड़े को 'कांतारा' फिल्म देखने से रोका गया, मारपीट हुई कर्नाटक
    मंगलुरू ऑटो धमाका: पुलिस ने आरोपी के घर दी दबिश, बम निरोधक दस्ता भी तैनात कर्नाटक
    कर्नाटक: मंगलुरू में ऑटो में धमाका, पुलिस ने बताया आतंकी घटना कर्नाटक
    कर्नाटक: भाजपा समर्थक पर 16 दलितों को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप, मामला दर्ज कर्नाटक

    बीएस येदियुरप्पा

    कर्नाटक: हुबली में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में येदियुरप्पा को आमंत्रण नहीं कर्नाटक
    कर्नाटक: नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुग गिरफ्तार कर्नाटक
    बेंगलुरू: पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन ने खुदकुशी की कर्नाटक
    कर्नाटक: नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को नहीं मिल रहा आधिकारिक आवास, घर से कर रहे काम कर्नाटक

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023