पंजाब में अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई और करीब 30 लोग जख्मी हो गए। यह घटना उस समय हुई जब एक बस ने मोटरसाइकिल से बचने की कोशिश में गलत लेन में घुसकर सामने से आ रही दूसरी बस से सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मरने वालों में बसों के यात्री और मोटरसाइकिल पर सवार महिला शामिल हैं।
हादसे में श्रद्धालुओं की बसें शामिल
टकराईं दोनों बसें श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थीं। इनमें से एक मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा बस थी जो मानसा की तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी बस अमृतसर की ओर से आ रही थी। दुर्घटना के बाद आपातकालीन टीमों ने लगभग 30 घायल लोगों को तुरंत तरनतारन के सिविल अस्पताल पहुंचाया।