उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में महसूस हुए झटके
क्या है खबर?
उत्तराखंड के चमोली में मंगलवार रात 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप रात करीब 10:15 बजे आया और इसका केंद्र चमोली में जमीन से 13 किलोमीटर नीचे था। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में लोगों ने कुछ देर तक हल्के झटके महसूस किए। हालांकि, किसी जान माल के नुक्सान की खबर नहीं है।
भूकंप
असम में भी आया था भूकंप
NCS के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता पहले 4.4 बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 4.9 किया गया।
सोशल मीडिया पर दिल्ली से लेकर शिमला तक लोगों ने झटके महसूस होने की जानकारी साझा की।
बता दें, 4.9 तीव्रता का भूकंप आमतौर पर हल्की श्रेणी में माना जाता है।
इससे पहले मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे असम के नगांव में भी 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था।
ट्विटर पोस्ट
उत्तराखंड में आया भूकंप
EQ of M: 4.9, On: 06/10/2026 22:23:13 IST, Lat: 30.103 N, Long: 79.561 E, Depth: 13 Km, Location: Chamoli, Uttarakhand.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 6, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/58BGGnvY1V