अल नीनो का कहर: तेलंगाना में अगस्त में 38 प्रतिशत कम हुई बारिश, सूखे का गहराया संकट
तेलंगाना में अगस्त के महीने में सामान्य से 38 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस महीने राज्य में सिर्फ 134.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य 215.8 मिलीमीटर की औसत बारिश से तो काफी कम है ही। वहीं, पिछले साल अगस्त में हुई 378.5 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले, इस साल यह आंकड़ा लगभग 64 फीसदी कम रहा है। यह बारिश अगस्त 2025 की तुलना में लगभग 64 फीसदी कम है।
IMD ने बारिश की कमी के लिए अल नीनो को जिम्मेदार ठहराया
भारतीय मौसम विभाग (IMD) हैदराबाद की मानें तो अल नीनो की वजह से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सामान्य, स्थिर बारिश के बजाय लंबे समय तक सूखा पड़ा और फिर अचानक भारी बारिश हुई। कुल मिलाकर जून से अगस्त तक तेलंगाना में मानसून सीजन में 17 फीसदी की कमी दर्ज की गई। ग्रेटर हैदराबाद जैसे शहरी इलाके भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुए। साइबराबाद और मलकाजगिरी नगर निगम क्षेत्रों में मिलाकर 22 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, राज्य के मध्य और दक्षिणी जिलों को भी बारिश की कमी का सामना करना पड़ा।