NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / नए साल पर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर दिल्ली-मुंबई में 1,000 से अधिक लोगों का चालान
    अगली खबर
    नए साल पर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर दिल्ली-मुंबई में 1,000 से अधिक लोगों का चालान

    नए साल पर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर दिल्ली-मुंबई में 1,000 से अधिक लोगों का चालान

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 01, 2020
    05:25 pm

    क्या है खबर?

    अक्सर देखा जाता है कि नए साल के आगमन का उत्सव बनाते समय लोग ट्रैफिक नियमों को भूल जाते हैं और उनका जमकर उल्लंघन करते हैं।

    इस मामले में ये साल भी कुछ अलग नहीं रहा और ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे लोगों के जमकर चालान काटे।

    नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 300 से अधिक लोगों का चालान काटा, वहीं मुंबई में ये संख्या 778 रही।

    दिल्ली

    व्यस्ता जगहों पर मुस्तैद रही दिल्ली पुलिस

    बुधवार को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में 352 लोगों को चालान काटा।

    इस दौरान बाजारों, मॉल्स, फाइव स्टार होटलों, रेस्टोरेंट्स, पब और बार के आसपास पुलिस तैनात की गई थी।

    बता दें कि पुलिस ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि अगर नए साल के उत्सव के दौरान कोई उपद्रव करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    मुंबई

    मुंबई पुलिस ने की 5338 लोगों की जांच

    वहीं मुंबई में नए साल की पूर्व संध्या पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 778 लोगों को चालान काटा गया।

    इसके अलावा अन्य 1100 लोगों पर ट्रैफिक के अन्य नियमों का उल्लंघन करने के लिए कार्रवाई की गई।

    मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार सुबह छह बजे तक पुलिस ने 5338 लोगों की जांच की जिसके दौरान ये मामले सामने आए।

    बयान

    पिछल साल कटा था 433 लोगों का चालान

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहिया चला रहे 578 लोगों और चौपहिया चला रहे 200 लोगों को शराब पीकर ड्राइविंग करते हुए पकड़ा गया। पिछले साल ये संख्या 433 थी।

    जॉइंट पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) मधुकर पांड ने बताया कि जिन 1100 लोगों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए कार्रवाई हुई उनमें 601 रेड लाइट तोड़ने, 258 दोपहिया पर तीन लोगों के बैठे होने और 241 तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए पकड़े गए थे।

    जानकारी

    इन इलाकों में भी कटे चालान

    पुलिस के अनुसार, दहिसार इलाके में 58 दोपहिया चालकों और सहर इलाके में 24 दोपहिया चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए पकड़ा गया। वहीं विक्रोली से 19 कार चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए पकड़ा गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    मुंबई पुलिस

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' की पकड़ बरकरार, 50 करोड़ रुपये की ओर कमाई राजकुमार राव
    परप्लेक्सिटी ने AI टूल 'लैब्स' किया लॉन्च, रिपोर्ट और चार्ट कर सकेगा तैयार  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    स्विट्जरलैंड में विशाल ग्लेशियर टूटकर ढहा, पूरा गांव मलबे में दफन स्विट्जरलैंड
    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव

    मुंबई

    तेजी से बढ़ रहा है समुद्र का जलस्तर, भारत के इन चार शहरों को बड़ा खतरा चेन्नई
    भारत में 45.1 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं इंटरनेट, इनमें से 6.6 करोड़ बच्चे चीन समाचार
    विरोध प्रदर्शन के बाद नवाजुद्दीन सिद्दिकी और सनी लियोनी के गाने की शूटिंग रुकी बॉलीवुड समाचार
    मुंबई: गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदकर युवक ने लगाई 10वीं मंजिल से छलांग, मौत मुंबई पुलिस

    दिल्ली पुलिस

    Delhi Police Recruitment 2019: हेड कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन दिल्ली
    दिल्ली में घुसे हथियारों से लैस जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी, खुफिया जानकारी के बाद अलर्ट भारत की खबरें
    महिला IAS अधिकारी से एकतरफा प्यार, CISF अधिकारी ने उसके पति के लिए बनाया खतरनाक प्लान दिल्ली
    दिल्ली: स्नैचिंग की घटना का शिकार हुईं प्रधानमंत्री मोदी की भतीजी, पर्स छीनकर भागे दो बदमाश दिल्ली

    दिल्ली

    नागरिकता कानून: कई इलाकों में मोबाइल कॉल और इंटरनेट बंद, रामचंद्र गुहा समेत कई हिरासत में बेंगलुरु
    उत्तर प्रदेश: मोबाइल में जामिया प्रदर्शन के वीडियो रखने के कारण शख्स गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    दिल्ली: 19 मेट्रो स्टेशन बंद, पिछले चार महीने में 15 बार बंद किए गए स्टेशन दिल्ली मेट्रो
    नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन: हिरासत से बचे और छोड़े गए प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर जुटे दिल्ली मेट्रो

    मुंबई पुलिस

    #MeToo: आलोक नाथ के खिलाफ रेप के मामले में एफआईआर दर्ज बॉलीवुड समाचार
    बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसवाले को रोकना पड़ा महंगा, गिरफ्तार हुआ युवक मुंबई
    असम पुलिस ने किया ट्वीट, 'किसी का गांजा गुम हुआ तो घबराएं नहीं, संपर्क करें' ट्विटर
    झारखंड: तबरेज की लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ का छात्रों की बस पर हमला शिवसेना समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025