NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मणिपुर में सामान्य स्थिति पर सहमति के 24 घंटे बाद जिरीबाम में फिर हुई हिंसा
    अगली खबर
    मणिपुर में सामान्य स्थिति पर सहमति के 24 घंटे बाद जिरीबाम में फिर हुई हिंसा
    मणिपुर के जिरीबाम में फिर हुई गोलीबारी और आगजनी की घटना (फाइल फोटो)

    मणिपुर में सामान्य स्थिति पर सहमति के 24 घंटे बाद जिरीबाम में फिर हुई हिंसा

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 03, 2024
    02:03 pm

    क्या है खबर?

    मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयासों के लिए मैतेई और हमार समुदायों के बीच समझौता होने के महज 24 घंटे के भीतर ही फिर से हिंसा हो गई है।

    जिरीबाम जिले के लालपानी गांव में हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी कर एक खाली पड़े मकान को आग के हवाले कर दिया।

    इसके बाद जिले में फिर से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

    घटना

    जिरीबाम में कैसे हुई घटना?

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को कुछ हथियारबंद लोगों ने लालपानी गांव को निशाना बनाकर कई राउंड गोलीबारी की। इसके बाद एक खाली मकान को आग के हवाले कर दिया।

    उन्होंने बताया कि यह एक अलग-थलग बस्ती है, जिसमें कुछ मैतेई घर हैं। बस्ती के अधिकतर घर हिंसा होने के बाद से खाली हो गए हैं। उपद्रवियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। सुरक्षा बल के जवान इलाके में जमा हैं।

    समझौता

    कछार के CRPF केन्द्र में हुआ था समझौता

    मैतेई और हमार समुदायों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को असम के कछार में CRPF केन्द्र में आयोजित एक बैठक में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए समझौता किया था।

    बैठक का संचालन जिरीबाम जिला प्रशासन, असम राइफल्स और CRPF के जवानों ने किया था, जिसमें थाडौ, पैते और मिजो समुदायों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

    बैठक में संकल्प लिया गया कि दोनों पक्ष सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं को रोकने का प्रयास करेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर
    मणिपुर हिंसा
    असम

    ताज़ा खबरें

    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा

    मणिपुर

    मणिपुर: चुराचांदपुर जिले में 2 महीने के लिए धारा 144 लागू मणिपुर हिंसा
    कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक निकालेगी 'भारत न्याय यात्रा', 14 जनवरी से होगी शुरू कांग्रेस समाचार
    मणिपुर: हथियारबंद बदमाशों ने पत्नी और मां पर बंदूक तानकर गायक-गीतकार चिंगंगबम को अगवा किया, छोड़ा मणिपुर हिंसा
    मणिपुर के 5 जिलों में लगाया गया कर्फ्यू; इस बार क्यों भड़की हिंसा? मणिपुर हिंसा

    मणिपुर हिंसा

    SDPO हत्या: मणिपुर सरकार की सिफारिश, कुकी उग्रवादी समूह पर लगाया जाए UAPA के तहत प्रतिबंध मणिपुर
    मणिपुर: कट्टरपंथी समूह मैतेई लीपुन के प्रमुख प्रमोत सिंह के वाहन पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे मणिपुर
    मणिपुर: इंफाल में घर से बाइक पर निकले 2 किशोर हुए लापता, इलाके में तनाव  मणिपुर
    मणिपुर: इंफाल से गायब मैतेई किशोरों के अपहरण में शामिल 2 कुकी उग्रवादी गिरफ्तार मणिपुर

    असम

    असम: गीता से जुड़े ब्राह्मण-शुद्र पोस्ट पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मांफी मांगी, ट्वीट हटाया हिमंत बिस्वा सरमा
    पूर्वोत्तर में शांति की राह में बड़ा कदम, सरकार और ULFA के बीच हुआ शांति समझौता  केंद्र सरकार
    असम: पिकनिक पर जा रही बस की कोयला लदे ट्रक से भिड़ंत, 14 यात्रियों की मौत सड़क दुर्घटना
    असम: नदी में गिरा निजी सुरक्षा अधिकारी, बचाने की जगह वीडियो बनाते रहे SP ब्रह्मपुत्र नदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025