NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / लखनऊ: टेस्ट के दौरान 2,290 कोरोना मरीजों ने दी गलत जानकारी, तलाश में जुटा प्रशासन
    अगली खबर
    लखनऊ: टेस्ट के दौरान 2,290 कोरोना मरीजों ने दी गलत जानकारी, तलाश में जुटा प्रशासन

    लखनऊ: टेस्ट के दौरान 2,290 कोरोना मरीजों ने दी गलत जानकारी, तलाश में जुटा प्रशासन

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 03, 2020
    03:37 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग एक बड़ी मुश्किल से जूझ रहा है।

    दरअसल, यहां पिछले नौ दिनों में कोरोना संक्रमित पाए गए 2,290 मरीजों ने अपनी गलत जानकारी दी है।

    इन्होंने प्रशासन को अपना नाम, पता और संपर्क नंबर गलत बताए हैं। इसकी वजह से इन लोगों को ट्रेस कर पाना मुश्किल होता जा रहा है।

    साथ ही उनके आसपास के लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है।

    जानकारी

    23-31 जुलाई के बीच इन लोगों ने कराया था टेस्ट

    23 जुलाई से 31 जुलाई तक लखनऊ में कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजीटिव पाए गए लोगों में से 2,290 ने गलत जानकारी दी है। इसका पता तब चला जब प्रशासन ने रिपोर्ट आने के बाद जानकारी देने के लिए इनसे संपर्क साधने का प्रयास किया।

    तलाश

    पुलिस की मदद से ढूंढे गए लगभग 1,200 संक्रमित

    न्यूज18 के मुताबिक, मरीजों से संपर्क कर पाने में असफल रहने के बाद प्रशासन ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सर्विलांस डिवीजन की मदद ली।

    पुलिस ने इनमें से 1,171 लोगों को ट्रेस कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, 1,119 कोरोना संक्रमित अभी भी गायब है और प्रशासन इनकी तलाश में जुटा है।

    बताया जा रहा है कि प्रशासन को गलत जानकारी देने के आरोप में इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है।

    जांच

    लखनऊ में कई जगहों पर कैंप लगाकर किए गए थे टेस्ट

    लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने मीडिया से बात करते हुए संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लखनऊ में कई जगहों पर कैंप लगाकर हजारों टेस्ट किए गए थे। यहां टेस्ट कराने वाले लोगों में से कुछ ने अपना गलत नाम, पता और संपर्क नंबर लिखवाए थे। जब जांच की गई तो पता चला कि ये नाम और पता गलत है।

    उन्होंने आगे कहा कि अभी तक 1,171 लोग तलाशे गए हैं और बाकी की तलाश जारी है।

    जानकारी

    अब सैंपल लेने से पहले सत्यापित की जाएगी जानकारी

    सुजीत पांडे ने कहा कि अब सभी अस्पतालों और लैबोरेट्री को कोरोना वायरस टेस्ट कराने वाले लोगों के सैंपल लेने से पहले उनका नाम, पता समेत दूसरी जानकारी सत्यापित करने को कहा गया है।

    कोरोना वायरस

    उत्तर प्रदेश में एक लाख की तरफ बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

    उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख की तरफ बढ़ रही है।

    यहां अब तक 92,921 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 53,168 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,730 की मौत हुई है।

    वहीं पूरे देश की बात करें तो कोरोना वायरस के मामले 18 लाख से पार हो गए हैं। कल मिले 52,972 नए मरीजों के साथ कुल मामले 18,03,695 हो गए हैं। वहीं 38,135 लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    लखनऊ
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश पुलिस

    ताज़ा खबरें

    जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा  सोनाक्षी सिन्हा
    ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाया, भारत पर क्या पड़ेगा इससे असर? डोनाल्ड ट्रंप
    सरकार ने इलेक्ट्रिक कार निर्माण योजना के जारी किए दिशा-निर्देश, जानें खास बातें इलेक्ट्रिक कार
    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    भारत की खबरें

    आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज: सरकार को मिली 6,940 एंट्रीज, अगले महीने होगा विजेता का ऐलान चीन समाचार
    कोरोना संक्रमण पर काबू पा चुके कई देशों में फिर बढ़ने लगी संक्रमितों की संख्या चीन समाचार
    ऐप्स पर बैन लगने पर भड़का चीन, कहा- अपनी गलती सुधारे भारत चीन समाचार
    कौन हैं एयर कॉमोडोर हिलाल अहमद, जिन्होंने राफेल को लाने में निभाई अहम भूमिका? चीन समाचार

    लखनऊ

    कमलेश तिवारी हत्याकांड: पुलिस द्वारा हथियार बरामद करने समेत केस में अब तक क्या-क्या हुआ? गुजरात
    कमलेश तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चाकू से किया गया था 15 बार हमला गुजरात
    कुलदीप सेंगर के भाई की मौत, पीड़िता के कार एक्सीडेंट मामले में था आरोपी दिल्ली
    देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को पहले महीने हुआ 70 लाख रुपये का मुनाफा दिल्ली

    उत्तर प्रदेश

    विकास दुबे की गिरफ्तारी से जुड़ी कई कहानियां आईं सामने, विपक्ष ने मांगी सफाई मध्य प्रदेश
    हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों के शव जलाना चाहता था विकास दुबे, पूछताछ में किया खुलासा मध्य प्रदेश
    भारत में पिछले 20 सालों में सांप काटने से हुई 12 लाख लोगों की मौत भारत की खबरें
    कानपुर वापस लाते वक्त एनकाउंटर में मारा गया आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे मध्य प्रदेश

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मी ने बदला भेष, केला बेचने वाला बनकर पकड़े हिंसा भड़का रहे लोग उत्तर प्रदेश
    पीड़ितों से मिलने पहुंचे योगी के मंत्री ने छोड़े मुस्लिम पीड़ितों के घर, उठे सवाल मुस्लिम
    उत्तर प्रदेश: प्रदर्शनों की संभावना को देखते हुए हाई अलर्ट, 21 जिलों में इंटरनेट बंद मेरठ
    उत्तर प्रदेश: बच्चे भी हुए पुलिस की बर्बरता का शिकार, दो नाबालिग अभी भी जेल में उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025