जनगणना: पहली बार खुद ऑनलाइन भरें जानकारी, आपसे पूछे जाएंगे 33 सवाल!
देश
देश में चल रही जनगणना के दौरान लोगों से कम से कम 33 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें आपके परिवार में कौन सा अनाज खाया जाता है, खाना कैसे बनता है और पानी कहां से आता है, जैसी कई जानकारी शामिल होगी।
जनगणना में ऑनलाइन खुद जानकारी भरने का विकल्प
जनगणना 2027 में घर और उसमें रहने वालों से जुड़े सामान्य सवालों के साथ ही इंटरनेट की सुविधा, गाड़ी और LPG या PNG गैस कनेक्शन जैसी जानकारी भी ली जाएगी। खास बात यह है कि पहली बार ऑनलाइन खुद जानकारी भरने का विकल्प मिलेगा। इसका मतलब है कि आप सर्वे टीम के आने से पहले ही एक वेबसाइट पर जाकर अपने घर की सारी जानकारी भर पाएंगे। इससे काम तेज़, सही और सभी के लिए आसान हो जाएगा।