द्वारका एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: छात्र की कार ने 2 मजदूरों की जान ली
देश
गुरुवार की सुबह, गुरुग्राम के सेक्टर 110 के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर फेंसिंग लगा रहे 4 मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलंदशहर के बिजेन्दर कुमार और पप्पू नाम के 2 मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
यह हादसा गुरुवार को रात करीब 2:30 बजे हुआ, जब सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही लगभग न के बराबर थी।
ड्राइवर वेदांत खन्ना घायल, पुलिस जांच में जुटी
कार चला रहे वेदांत खन्ना भी इस हादसे में घायल हुए हैं। वेदांत दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरे साल के छात्र हैं और सेक्टर 110 के ही रहने वाले हैं।
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। पीड़ितों के परिवारों की शिकायत मिलने के बाद वेदांत खन्ना पर केस दर्ज किया जाएगा।