Page Loader
पहलगाम आतंकी हमले के 2 नए वीडियो आए सामने, स्थानीय नागरिक भी बचते आए नजर
पहलगाम आतंकी हमले के 2 नए वीडियो सामने आए

पहलगाम आतंकी हमले के 2 नए वीडियो आए सामने, स्थानीय नागरिक भी बचते आए नजर

Apr 28, 2025
08:18 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले को 7 दिन बीत गए हैं। सुरक्षाबल आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) तेजी से जांच को आगे बढ़ा रही है। इस बीच अब घटनास्थल के 2 नए वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में गोलीबारी की आवाज सुनकर पर्यटक सहित स्थानीय लोग बचने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि दूसरे में लोगों को बचने के लिए भागते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो

पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी बचते आए नजर

एक्स पर अपलोड एक वीडियो में गोलीबारी की आवाज सुनी जा सकती है। पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग बचने के लिए कपड़े की स्टॉल की पीछे छिपते नजर आ रहे हैं। इनमें टट्‌टू वाले भी शामिल होते हैं। एक आतंकवादी को कुछ दूरी पर देखा भी जा सकता है। एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति जिपलाइन करता नजर आता है। इस दौरान लोगों को जान बचाने के लिए भागते और गोली लगने के बाद गिरते देखा जा सकता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पहला वीडियो

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें दूसरा वीडियो

हमला

पहलगाम में कैसे हुआ था आतंकी हमला?

22 अप्रैल को पहलगाम के एक रिसॉर्ट में 4 आतंकवादियों ने गोलीबारी की। यह हमला उस समय हुआ जब पर्यटक खच्चर की सवारी का आनंद ले रहे थे। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। इस हमले से पूरा देश स्तब्ध है तथा भारत और विदेशों में इसकी कड़ी निंदा की है। यह देश में पिछले दो दशकों में हुए सबसे घातक नागरिक हमलों में से एक है। सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं।