LOADING...
ओडिशा: गंजम में सरकारी और निजी बस की आमने-सामने से टक्कर, 10 यात्रियों की मौत
ओडिशा में 2 बसों की सामने से टक्कर (तस्वीर: ट्विटर/@Anuradhaji2)

ओडिशा: गंजम में सरकारी और निजी बस की आमने-सामने से टक्कर, 10 यात्रियों की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 26, 2023
10:44 am

क्या है खबर?

ओडिशा के गंजम जिले में रविवार रात 2 बसों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 10 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 6 घायल हुए हैं। टक्कर जिले के दिगपहांडी इलाके में परिवहन निगम की सरकारी बस और एक निजी बस के बीच हुई। सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों को MKCG मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इसमें 10 को मृत घोषित कर दिया गया और 6 अन्य का इलाज चल रहा है।

हादसा

बारात लेकर लौट रही थी निजी बस

बरहमपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) सरवण विवेक ने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब 1ः00 बजे हुई। ओडिशा परिवहन निगम की बस रायगढ़ से भुवनेश्वर जा रही थी, जबकि निजी बस खंडादेउली गांव से बारात लेकर लौट रही थी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परजिनों को 3-3 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। घायलों को इलाज के लिए 30,000-30,000 रुपये की मदद की जाएगी।