NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / माता-पिता के झगड़े से परेशान 15 वर्षीय लड़के ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति
    देश

    माता-पिता के झगड़े से परेशान 15 वर्षीय लड़के ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    माता-पिता के झगड़े से परेशान 15 वर्षीय लड़के ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति
    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 17, 2019, 03:34 pm 1 मिनट में पढ़ें
    माता-पिता के झगड़े से परेशान 15 वर्षीय लड़के ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    बिहार के एक 15 वर्षीय लड़के ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर अपना जीवन खत्म की अनुमित मांगी है। लड़का अपने माता-पिता के बीच होने वाले रोज-रोज के झगड़ों से परेशान है और इससे उसकी पढ़ाई पर असर पड़ता है। पत्र की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन को मामले में जांच करने और जरूरी कदम उठाने को कहा है। पूरा मामला क्या है, आइए आपको बताते हैं।

    पिता के साथ झारखंड में रहता है लड़का

    15 वर्षीय ये लड़का मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव का रहने वाला है। यहां उसके दादाजी नौकरी करते थे। इसके बाद वह झारखंड के देवघर शिफ्ट हो गया, जहां उसके पिता राज्य ग्रामीण विकास विभाग में मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। लड़का अभी यही से पढ़ाई कर रहा है। वहीं, उसकी मां पटना के एक बैंक में सहायक मैनेजर के तौर पर काम करती हैं।

    मां के इशारे पर किया जा रहा कैंसर से जूझ रहे पिता को परेशान

    लड़के ने 2 महीने पहले राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपना जीवन खत्म करने की अनुमति मांगी थी। अपने पत्र में उसने अपने माता-पिता के बीच होने वाले बुरे झगड़ों पर खीज व्यक्त की थी। रोज-रोज के इस झगड़े से उसकी पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा था। अपने पत्र में उसने ये भी आरोप लगाया कि उसकी मां के इशारे पर कुछ असामाजिक तत्व कैंसर से जूझ रहे उसके पिता को धमका रहे हैं।

    विवाहेत्तर संबंधों के लिए एक-दूसरे पर मुकदमा कर चुके हैं माता-पिता

    राष्ट्रपति भवन से इस पत्र को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को सौंपा गया, जिसने इस पर कार्रवाई की है। PMO ने भागलपुर जिले के अधिकारियों को मामले में जांच करके आवश्यक कदम उठाने को कहा है। जिला प्रशासन अधिकारियों के अनुसार, लड़के के दादा और चाचाओं ने तनावपूर्ण संबंध के लिए उसकी मां को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों ने एक-दूसरे पर विवाहेत्तर संबंध का आरोप लगाते हुए मामला भी दर्ज कराया था।

    इच्छामृत्यु पर कानून क्या कहता है?

    बता दें कि भारत में केवल लाइलाज बीमारी के मामलों में ही इच्छामृत्यु की मांग की जा सकती है और इसके लिए भी बेहद कड़े प्रावधान हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 9 मार्च 2018 को अपने ऐतिहासिक फैसले में गरिमा के साथ मरने को मौलिक अधिकार करार दिया था और कहा था कि कोमा जैसी बीमारियों की स्थिति में अगर मरीज के सही होने की संभावना नहीं है, तो चिकित्सा उपचार को रोक कर उसे इच्छामृत्यु दी जा सकती है।

    सामान्य हालत में लिखा गया इच्छापत्र अनिवार्य

    इच्छामृत्यु के लिए उस व्यक्ति का "इच्छापत्र" अनिवार्य है, जो उसने बीमारी के बीच नहीं बल्कि सामान्य स्वास्थ्य और मानसिक हालत में लिखा हो। इसमें लिखा होना चाहिए कि कोमा में जाने की स्थिति में उसे जीवनरक्षक मेडिकल सुविआएं न दी जाएं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बिहार
    कैंसर
    भागलपुर
    रामनाथ कोविंद

    बिहार

    असम और बिहार में बाढ़ से 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 40 की मौत मेघालय
    भारत ने 10 सालों में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला, झारखंड बना उदाहरण भारत की खबरें
    इस साल के अंत तक बिहार सरकार करेगी 1.4 लाख शिक्षकों की भर्ती शिक्षा
    मानहानि मुकदमा: अमित शाह को 'हत्या का आरोपी' कहने पर राहुल की अहमदाबाद कोर्ट में पेशी मुंबई

    कैंसर

    अगर आप भी रोज़ाना नाश्ता नहीं करते हैं, तो आपको भी हो सकती हैं ये बीमारियाँ स्वास्थ्य
    रसोई के ये मसाले हैं बहुत गुणकारी, मज़बूत पाचन शक्ति के साथ मिलते हैं कई फ़ायदे स्वास्थ्य
    अगर आपको भी पसंद है गर्मा-गर्म चाय-कॉफ़ी, तो पहले जान लें इससे होने वाले नुकसान स्वास्थ्य
    हर तरह के कैंसर से बचाते हैं ये खाद्य पदार्थ, आज ही डाइट में करें शामिल स्वास्थ्य

    भागलपुर

    बिहार: शराब पीने से रोका तो गुस्साए पति ने पत्नी और बेटे को जिंदा जलाया बिहार
    बिहार: अस्पताल की लापरवाही ने ली महिला की जान, वेंटिलेटर बंद होने के कारण हुई मौत बिहार
    कोरोना वायरस: बिहार की बिगड़ती स्थिति, देश के लिए बनी चिंता का सबब बिहार
    बिहार: भागलपुर जिले में नाव पलटने से एक महिला की मौत, कई लापता बिहार

    रामनाथ कोविंद

    राष्ट्रपति को खून से खत लिखकर पंजाब की दो लड़कियों ने की न्याय की मांग पंजाब
    आज लोकसभा में पेश होगा नया तीन तलाक बिल, भाजपा की सहयोगी JD(U) नहीं देगी साथ भारतीय जनता पार्टी
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, 'योग सबका है और सब योग के हैं' भारत की खबरें
    राष्ट्रपति ने किया संसद संयुक्त सदन को संबोधित, बालाकोट एयर स्ट्राइक समेत कही ये बड़ी बातें संयुक्त राष्ट्र

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023