अंधेरे में केरलम: अल नीनो और बढ़ती मांग से गहराया बिजली संकट
देश
केरलम में सितंबर की शुरुआत से ही लगातार बिजली कटौती हो रही है। इस वजह से घरों, अस्पतालों और वृद्धाश्रमों को 15 से 30 मिनट तक अंधेरे में रहना पड़ रहा है।
केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (KSEB) का कहना है कि बिजली की कमी गंभीर है। मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने एक हफ्ते में इस समस्या को दूर करने और इसके लिए अतिरिक्त बिजली खरीदने का वादा किया है।
जलविद्युत को झटका, 15 प्रतिशत बढ़ गई बिजली की मांग
अल नीनो के कारण बारिश 27 प्रतिशत कम हो गई, जिसके चलते जलविद्युत उत्पादन को तगड़ा झटका लगा। ठीक उसी वक्त पिछले साल की तुलना में बिजली की मांग भी 15 प्रतिशत बढ़ गई।