Page Loader
राजस्थान: रिश्तेदार ने 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर कई बार किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

राजस्थान: रिश्तेदार ने 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर कई बार किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Mar 06, 2021
01:37 pm

क्या है खबर?

राजस्थान को कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र से बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह एक 14 वर्षीय किशोरी का उसके दूर के रिश्तेदार ने अपहरण कर लिया और फिर से अपने साथ जैसलमेर के पोकरण ले गया। वहां रिश्तेदार ने उससे कई बार दुष्कर्म किया और उसे मजदूरी के लिए मजबूर किया। हालांकि, पुलिस ने किशोरी को छुड़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को अब कोटा के एक आश्रय स्थल में भेजा गया है।

प्रकरण

10 फरवरी को दर्ज हुई थी किशोरी की गुमशुदगी- DSP

इटावा पुलिस उपाधीक्षक (DSP) विजयशंकर शर्मा ने PTI को बताया कि गत 10 फरवरी को इटावा थाने में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को किशोरी को जैसलमेर के पोकरण से बरामद कर लिया। आरोपी ने उसे वहां बंधक बना रखा और वह कई बार उससे दुष्कर्म कर चुका था। इतना ही आरोपी ने किशोरी को मजदूरी करने के लिए भी मजबूर किया था। आरोपी ने किशोरी के साथ कई बार मारपीट भी की थी।

कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट में दर्ज किया मामला

DSP शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। बाल कल्याण समिति की सदस्य कनीज फातिमा ने दावा किया कि किशोरी ने आरोपी पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बाइक पर सवाईमाधोपुर तक ले जाने का आरोप लगाया है।

जानकारी

20 वर्षीय युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म

राजस्थान में ऐसी एक अन्य घटना बारां जिले से सामने आई है। वहां 20 वर्षीय युवती का 9 नवंबर को अपहरण कर उसे बंधक बनाया गया था। पुलिस द्वारा उसे बचाए जाने से पहले 22 वर्षीय आरोपी ने उससे 14 दिन तक रेप किया था।

अन्य घटनाएं

देशभर में लगातार बढ़ रहे हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध

देशभर में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले महीने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में लापता हुई एक चार वर्षीय बालिका का शव खेत में मिला था। उसका सात वर्षीय चचेरा भाई घायल मिला था। उससे कुछ दिन पहले भी उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक खेत में दो दलित किशोरी मृत मिली थी। हालांकि, उनकी एक बहन घटना में बच गई थी। पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया था।