चक्रवात अकवन की वजह से इस हफ्ते लोगों की यात्रा योजनाओं में रुकावट आई। इसी के चलते रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शनिवार को 14 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। चक्रवात के कारण छाए बादलों और बारिश से दृश्यता काफी कम हो गई थी, जो विमानों के सुरक्षित संचालन के लिए जरूरी स्तर से नीचे थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट को अपना परिचालन रोकना पड़ा।
रांची में दृश्यता जरूरी 1,200-1,500 मीटर से कम
हवाई अड्डा निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि दृश्यता लगभग 1,000 मीटर तक गिर गई थी। यह विमानों के सुरक्षित उड़ान भरने के लिए जरूरी 1,200 से 1,500 मीटर के स्तर से काफी कम थी। चक्रवात का असर केवल रांची तक ही सीमित नहीं रहा। ऐसे में अगर आप जल्द ही हवाई यात्रा करने वाले हैं, तो अपनी उड़ान की मौजूद स्थिति जरूर जांच लें और मौसम से जुड़ी जानकारियों पर अपडेट रहें।