कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 13,742 नए मामले, 100 से अधिक की मौत
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 13,742 नए मामले सामने आए और 104 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,10,30,176 हो गई है। इनमें से 1,56,567 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,46,907 हो गई है। देश में लगातार दूसरे दिन सक्रिय मामलों में कमी देखी गई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
पिछले 24 घंटे में 14,000 से ज्यादा मरीज हुए ठीक
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,037 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,07,26,702 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.25 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,05,844 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 21.30 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 21,12,312 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 51,857 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,40,903 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,119 मौतें हुई हैं।
9,48,849 मामलों और 12,303 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,89,409 मामलों और 7,168 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 6,218 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 51 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण राज्य में स्थिति खराब हो रही है।
इसी तरह केरल में बीते दिन 4,034 लोगों को संक्रमित पाया गया और 14 मरीजों की मौत हुई।
आंध्र प्रदेश में 70 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 383 मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हुई।
डाटा
अब तक 1.21 करोड़ लोगों को लगाई गई वैक्सीन
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,21,65,598 खुराक लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 4,20,046 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 11.21 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 11.21 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 24.85 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.83 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.03 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।
तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 1.03 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 2.49 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।