NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, कई घायल
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, कई घायल
    खंडाला-खोपाली मार्ग पर हुआ हादसा

    महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, कई घायल

    लेखन नवीन
    Apr 15, 2023
    11:02 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक बस 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस सवार 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य घायल हो गए।

    हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा राहत और बचाव का कार्य चलाया जा रहा है। इस बस में करीब 40 लोग सवार थे और मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

    हादसा

    खंडाला और खोपोली राजमार्ग पर हुआ हादसा

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सड़क दुर्घटना खंडाला और खोपोली के बीच पुराने राजमार्ग पर शिंगरोबा मंदिर के पास सुबह 4:30 बजे के करीब हुई। इस दौरान बस एक साइड बैरियर को तोड़कर लगभग 500 फीट गहरी घाटी में जा गिरी। ये बस मुंबई से पुणे की ओर जा रही थी।

    इस बस में सवार सभी यात्री गोरेगांव क्षेत्र की एक संगीत मंडली के बताए जा रहे हैं, जो एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे गए थे।

    घायल

    सायन, गोरेगांव और विरार के रहने वाले हैं सभी लोग

    महाराष्ट्र पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस दुर्घटना में मरने वाले और घायल हुए सभी लोग सायन, गोरेगांव और विरार के रहने वाले हैं, जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है।

    उन्होंने बताया कि घायलों को बाहर निकालने के लिए मौके पर क्रेन मंगवाई गई है और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

    ये घटना जिस इलाके में हुई है, वो मुंबई से लगभग 70 किलोमीटर दूर है।

    राहत और बचाव

    घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी- पुलिस

    रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) सोमनाथ घार्गे ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि इस हादसे में अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 27 अन्य घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए खोपोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

    मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर हुए इस बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस हादसे को लेकर उन्होंने रायगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस से राहत और बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली है।

    इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों का 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का इलाज राज्य सरकार मुफ्त में करवाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    सड़क दुर्घटना
    एकनाथ शिंदे

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    महाराष्ट्र

    दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सैंडविच की सूची में शामिल हुआ 'वड़ा पाव', मिला 13वां स्थान खान-पान
    महाराष्ट्र: बजट में किसानों की फसलों का बीमा एक रुपये में करने का ऐलान महाराष्ट्र सरकार
    देश में कोरोना के मामलों में आया उछाल, मध्य प्रदेश ने मंगवाए 20,000 रेमेडेसिविर इंजेक्शन कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र के कृषि मंत्री का विवादित बयान, कहा- किसानों की आत्महत्या कोई नई बात नहीं कृषि मंत्रालय

    सड़क दुर्घटना

    सुल्तानपुरी मामला: लड़की को कार से घसीटने के सभी 6 आरोपी जेल भेजे गए दिल्ली
    सुल्तानपुरी मामला: आरोपियों को पता था कि कार के नीचे लड़की फंसी है- पुलिस दिल्ली
    उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, कोहरे के कारण सड़क हादसों में गई 7 जानें भारतीय मौसम विभाग
    'थुनिवु' देख लौट रहे अजीत कुमार के फैन ने चलते ट्रक से लगाई छलांग, मौत चेन्नई

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र के सभी मंत्री करोड़पति, 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में मंत्रालयों का बंटवारा, देवेंद्र फड़णवीस के हिस्से आया गृह विभाग महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र के मंत्री का आदेश- फोन पर हैलो की बजाय वंदे मातरम बोलें सरकारी कर्मचारी महाराष्ट्र
    'हाथ नहीं तोड़ सकते तो पैर तोड़ दो', मुख्यमंत्री शिंदे गुट के विधायक के बिगड़े बोल महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025