NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / स्वतंत्रता दिवस पर 1,082 पुलिसकर्मी सम्मानित, 347 को मिला वीरता पदक
    अगली खबर
    स्वतंत्रता दिवस पर 1,082 पुलिसकर्मी सम्मानित, 347 को मिला वीरता पदक
    स्वतंत्रता दिवस पर 1,082 पुलिसकर्मी सम्मानित

    स्वतंत्रता दिवस पर 1,082 पुलिसकर्मी सम्मानित, 347 को मिला वीरता पदक

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 14, 2022
    02:19 pm

    क्या है खबर?

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के कुल 1,082 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

    204 कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में उनकी वीरता, 80 कर्मचारियों को नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में वीरतापूर्ण कार्रवाई और 14 कर्मचारियों को पूर्वोत्तर क्षेत्र में वीरता के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जा रहा है।

    बता दें कि हर साल देशभर के पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को इन पदकों से सम्मानित किया जाता है।

    पुलिस सम्मान

    कुल 347 कर्मचारियों को मिलेगा वीरता का पुलिस पदक

    इस साल 347 कर्मचारियों को वीरता का पुलिस पदक (PMG), 87 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (PPM) और 648 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (PM) दिए जा रहे हैं।

    वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में CRPF से 109, जम्मू-कश्मीर पुलिस से 108, BSF से 19, महाराष्ट्र से 42, छत्तीसगढ़ से 15 और बाकी कर्मचारी केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से हैं।

    जानकारी

    CRPF को सबसे ज्यादा वीरता पदक

    CRPF के जवानों को सबसे ज्यादा 109 वीरता पुलिस पदक मिले हैं। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 108, महाराष्ट्र ने 42, छत्तीसगढ़ ने 15 और BSF ने नौ वीरता पदक अपने नाम किए हैं।

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के छह अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और 24 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जा रहा है।

    पुलिस और अर्धसैनिक बलों के अलावा दूसरे बलों को भी पदकों से सम्मानित किया गया है।

    जानकारी

    होम गार्ड्स और सिविल डिफेंस में इतने कर्मचारी होंगे सम्मानित

    मणिपुर के दो अधिकारियों को होम गार्ड्स एंड सिविल डिफेंस मेडल फॉर गैलेंट्री के लिए चुना गया है, जबकि सात को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट्स होम गार्ड्स एंड सिविल डिफेंस मेडल मिला है।

    इनके अलावा 37 को विशिष्ट सेवा के लिए होम गार्ड्स एंड सिविल डिफेंस मेडल से सम्मानित किया गया है।

    वहीं 11 दमकल कर्मियों को वीरता के लिए फायर सर्विस मेडल, छह को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रेसिडेंट्स फायर सर्विस मेडल के लिए चुना गया है।

    पुलिस पदक

    पिछले साल कितने पुलिसकर्मियों को मिले थे पदक?

    2020 में कुल 926 पुलिसकर्मियों को इन सम्मानों के लिए चुना गया था। इनमें से 215 को वीरता, 80 को विशिष्ट सेवाओं और 631 को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया था।

    वहीं पिछले साल की बात करें तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 1,380 पुलिसकर्मियों को सम्मान से नवाजा गया था। इनमें से दो को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 628 को वीरता के लिए पुलिस पदक दिए गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    स्वतंत्रता दिवस
    सीमा सुरक्षा बल

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    'पिंजरे में बंद तोता' CBI को आजाद करो- मद्रास हाई कोर्ट मद्रास हाई कोर्ट
    कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिए पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की CBI जांच के आदेश पश्चिम बंगाल
    EPFO में 2.71 करोड़ के घोटाले का खुलासा, CBI ने तीन अधिकारियों पर दर्ज किया मामला EPFO
    अमेजन पर भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप, सरकार कर रही मामले की जांच भ्रष्टाचार

    स्वतंत्रता दिवस

    स्वतंत्रता दिवस: भारत के अलावा ये देश भी मनाते हैं 15 अगस्त को आजादी का जश्न लाइफस्टाइल
    पंजाब: स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए राजस्व मंत्री कांगड़ भारत की खबरें
    पश्चिम बंगाल: राज्यपाल का आरोप- ममता बनर्जी ने राजभवन को सर्विलांस पर रखा पश्चिम बंगाल
    दिल्ली में गिरफ्तार IS आतंकी के घर से सुसाइड जैकेट समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद दिल्ली

    सीमा सुरक्षा बल

    पंजाब में सीमा के पास फिर देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन, तीन दिन में तीसरी घटना भारत की खबरें
    कई पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद पंजाब में आतंकी हमले का खतरा, बड़ा तलाशी अभियान शुरू पाकिस्तान समाचार
    फ्लैग मीटिंग में बांग्लादेशी गार्ड ने की गोलीबारी, BSF जवान की मौत, एक घायल भारत की खबरें
    BSF जवान की मौत: बांग्लादेश के गृहमंत्री बोले- जरूरत पड़ी तो अमित शाह से करुंगा बात पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025