'द ओडिसी' के प्रीमियर पर दिखा जेंडाया का जलवा, रेड कार्पेट पर 'एथेना' के रूप में लूटी महफिल
मनोरंजन
फिल्म 'द ओडिसी' के लंदन प्रीमियर में मशहूर अभिनेत्री जेंडाया ने रेड कारपेट पर उतरते ही पूरी महफिल लूट ली। इस खास मौके पर वो बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आईं, जिसमें उनका लुक किसी महारानी जैसा लग रहा था।
वो 'द ओडिसी' में अपने किरदार 'एथेना' की तरह बेहद खूबसूरत और आकर्षित नजर आ रही थीं।
उनके इस अवतार को और भी बेहतरीन बनाने में उनके मेकअप आर्टिस्ट अर्नेस्टो कसालास का बड़ा हाथ रहा, जिन्होंने जेंडया को एक शानदार लुक दिया। जेंडया के इस लुक ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
टॉम हॉलैंड संग बड़े पर्दे पर मचाएंगी धमाल
बता दें कि फिल्म 'द ओडिसी' में जेंडाया मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ टॉम हॉलैंड भी मुख्य किरदार में हैं, जो 'टेलीमेकस' की भूमिका निभा रहे हैं। 'द ओडिसी' की कहानी और इन दमदार किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं।