जानिए कब और कहां देख सकते हैं 'द ड्रामा'?
जेंडया और रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म 'द ड्रामा' आखिरकार 31 जुलाई से HBO मैक्स पर आ रही है। इस फिल्म को क्रिस्टोफर बोर्गली ने लिखा है।
यह पहले अप्रैल में सिनेमाघरों में आई थी और बाद में अमेजन प्राइम वीडियो, ऐपल टीवी और फैंडैंगो ऐट होम पर किराए पर देखने के लिए भी उपलब्ध थी।
यह फिल्म की पहली बड़ी स्ट्रीमिंग रिलीज है, तो अगर आप इसे पहले नहीं देख पाए थे, तो अब आपके पास इसे देखने का मौका है।
क्या है 'द ड्रामा' की कहानी?
'द ड्रामा' एक नए-नए सगाईशुदा जोड़े की कहानी है, जिनके शादी की योजना एक रात की शराब और दोस्तों के सामने किए गए खुले कबूलनामा के बाद बिखर जाते हैं।
जेंडया और पैटिनसन के साथ मामूदू अथी, अलाना हेम और हेली गेट्स भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म में अजीबोगरीब ह्यूमर है और यह हकीकत व कल्पना के बीच की लकीर को धुंधला करती दिखती है।
हालांकि, फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिले थे, लेकिन बहुत से दर्शकों को इसकी डार्क कॉमेडी और आखिर में आने वाला हैरान कर देने वाला ट्विस्ट बेहद पसंद आया।