जीनत अमान ने सोनम वांगचुक के विरोध प्रदर्शन का किया समर्थन, इस चीज की जताई चिंता
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनस अमान ने सरकार से अपील की है कि वे शिक्षा कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से बातचीत करें।
दरअसल सोनम पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। सोनम शिक्षा के क्षेत्र में अपने कामों के लिए जाने जाते हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर '3 इडियट्स' फिल्म में फुंसुक वांगडू का किरदार बनाया गया था।
वे नीट-यूजी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
सोनम की सेहत पर समर्थकों को है चिंता
सोनम के समर्थकों को और खुद जीनत अमान को भी, उनकी गिरती सेहत की चिंता है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मांसपेशियों में काफी कमी आ गई है।
जीनत ने शांतिपूर्ण बातचीत की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि वे भारत सरकार से इस मामले पर बातचीत शुरू करने का आग्रह करती हैं।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसे विरोध का जवाब शांतिपूर्ण बातचीत से ही मिलना चाहिए। बॉलीवुड के अन्य सितारों जैसे अभय देओल और ओमी वैद्य ने भी सोनम का समर्थन किया है।